• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Shark 5G Launched: 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारतीय कंपनी ने 10 हजार से कम में किया लॉन्च

Lava Shark 5G Launched: 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारतीय कंपनी ने 10 हजार से कम में किया लॉन्च

फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है।

Lava Shark 5G Launched: 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारतीय कंपनी ने 10 हजार से कम में किया लॉन्च

Photo Credit: Lava

Lava Shark 5G में 6.7 इंच का HD प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें Unisoc T765 चिपसेट मिलता है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी आती है जिसके साथ में 10W चार्जर दिया गया है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है।
विज्ञापन
Lava ने अपना बजट फोन Lava Shark 5G लॉन्च किया है जो सस्ते में आकर्षक फीचर्स लेकर आता है। इसी के साथ डिजाइन भी बहुत खूबसूरत कहा जा सकता है। देखने में यह iPhone 16 से मेल खाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस है। इसमें 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें Unisoc T765 चिपसेट मिलता है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज 64GB की दी गई है जो कि ऑनबोर्ड स्टोरेज के रूप में आती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स। 
 

Lava Shark 5G Price

Lava Shark 5G की कीमत Rs 7,999 है। इसे कंपनी ने Stellar Gold और Blue कलर्स में लॉन्च किया है। सेल आज यानी 23 मई से शुरू हो चुकी है। फोन Lava की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी फोन की खरीद के साथ घर पर फ्री सर्विस का ऑफर भी दे रही है। 
 

Lava Shark 5G Specifications

Lava Shark 5G में 6.7 इंच का HD प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट आता है। रियर साइड में ग्लॉसी बैक पैनल दिया गया है। देखने में यह फोन iPhone 16 के जैसा लगता है। फोन में Unisoc T765 6nm चिपसेट लगा है जिसके साथ में 4GB 4GB LPDDR4X RAM और 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी आती है जिसके साथ में 10W चार्जर दिया गया है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। 

Lava Shark 5G में रियर साइड में 13MP का रियर मेन कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी दिया है जिसके लिए इसे IP54 रेट किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »