6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2026 07:53 IST
ख़ास बातें
  • Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Shark 2 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Shark 2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च कर दिया है। Shark 2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Lava Shark 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava SHARK 2 5G Price

Advertisement

Lava SHARK 2 5G की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 10 जून, 2026 से बिक्री के लिए लावा के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लावा के इस फोन के साथ घर पर फ्री सर्विस की सुविधा भी मिलेगी, जिसमें  पूरे भारत में ग्राहकों को घर बैठे सेल्स के बाद सर्विस प्रदान की जाती है।

Lava Shark 2 5G Specifications

Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर के साथ माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Shark 2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।  डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.85 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 210 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, GLONASS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल किया गया है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी8200

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.