Lava Play Max हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Play Max लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Lava Play Max के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Play Max में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Play Max में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है।

Lava Play Max में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Play Max लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है। Play Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Lava Play Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Play Max Price

Lava Play Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन डेक्कन ब्लैक और हिमालयन व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। यह फोन बिक्री के लिए इस दिसंबर से लावा के सभी रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। इस फोन के साथ देश भर में फ्री होम सर्विस सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

Lava Play Max Specifications

Lava Play Max में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Play Max के रियर में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.