Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी

भारत में Lava Bold N4 Pro 5G को 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड और ब्लू कलर के विकल्प होंगे। Lava Bold N4 Pro 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N4 Pro 5G को 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड और ब्लू कलर के विकल्प होंगे
  • देश में पिछले महीने Lava Bold N4 Lite को पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड और ब्लू कलर के विकल्प होंगे

Photo Credit: Lava

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Lava Bold N4 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी मिलेगी। देश में पिछले महीने Lava Bold N4 Lite को पेश किया गया था। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Lava Bold N4 Pro 5G को 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड और ब्लू कलर के विकल्प होंगे। Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

Lava Bold N4 Pro 5G में फ्लैट रियर पैनल है। इसमें ऊपर बाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश सहित चार कटआउट हैं। इसमें फ्लैट मिड-फ्रेम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें फ्रंट पर कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

भारत में पिछले महीने के अंत में Lava Bold N4 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का प्राइस 8,099 रुपये का है। Lava Bold N4 Lite में 6.56 इंच LCD टचस्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर UNISOC 9863A का इस्तेमाल किया गया है। Lava Bold N4 Lite में 3 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 Go पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Lava Bold N4 Lite में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.