Lava Blaze Pro 5G होगा Dimensity 6020 चिप, 50MP कैमरा से लैस सस्ता 5G फोन! धांसू डिजाइन में आया नजर

लावा ब्लेज प्रो 5जी के फ्रंट पैनल की बात करें तो इसमें पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिख रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 10:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट बताया गया है।
  • यह फोन लो-मिड रेंज, लगभग 15 हजार रुपये की कीमत में आ सकता है।
  • फोन की चिन पर बेजल्स नजर आ रहे हैं जो कि ज्यादा मोटे नहीं हैं।

फोन डिजाइन और लुक के लिहाज से ध्यान खींचता है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Lava Blaze Pro 5G भारत की स्मार्टफोन मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है। कंपनी फोन को पहले ही घोषित कर चुकी है, लेकिन इसके बारे में बहुत अधिक डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं हो पाए थे। अब लेटेस्ट अपडेट में फोन का फ्रंट पैनल सामने आ गया है। हाल ही में लावा इंटरनेशनल के बिजनेस हेड सुनील रैना ने फोन का टीजर अपने सोशल मीडिया चैनल से रिवील किया था। अब इसका फ्रंट पैनल भी रिवील कर दिया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन। 

Lava Blaze Pro 5G को कंपनी ने 5G King टैगलाइन दी है। यानि कि फोन को एक एग्रेसिव प्राइसिंग के साथ, दमदार फीचर्स से नवाजा जा सकता है। हालांकि लीक्स और ऑनलाइन अपडेट्स में इसके कुछ स्पेसिफिकशन सामने आ चुके हैं। लेकिन अब फोन का फ्रंट डिजाइन भी सामने आ गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन का रियर और फ्रंट, दोनों पैनल का डिजाइन अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। डिजाइन काफी आकर्षक लगता है। 

लावा ब्लेज प्रो 5जी के फ्रंट पैनल की बात करें तो इसमें पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिख रहा है। फोन में नॉच स्पष्ट रूप से अभी नहीं दिखाई गई है। फोन की चिन पर बेजल्स नजर आ रहे हैं जो कि ज्यादा मोटे नहीं हैं, लेकिन इन पर ध्यान चला जाता है। फोन का बिल्ट स्लिम है। टिप्स्टर ने यहां इसकी लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस का खुलासा भी कर दिया है। यह फोन लो-मिड रेंज, यानी कि लगभग 15 हजार रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक Lava Blaze Pro 5G लॉन्च अगले हफ्ते देखने को मिल सकता है। 

इसके साथ ही फोन के प्रोसेसर और कैमरा के बारे में भी यहां जानकारी दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट बताया गया है। इसमें कैमरा के बारे में कहा गया है कि रियर में डिवाइस 50MP का मेन कैमरा कैरी कर सकता है, जिसके साथ में एक अन्य लेंस भी होगा। यानी कि यह डुअल कैमरा के साथ आने वाला है। शेयर की गई दूसरी फोटो में फोन का रियर पैनल दिखाया गया है जो व्हाइट ग्रेडिएंट कलर में दिखता है। इसमें दो उभरी हुई रिंग नजर आती हैं जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी कैमरा और एक एलईडी फ्लैश है। फोन डिजाइन और लुक के लिहाज से ध्यान खींचता है। अब देखना होगा कि कंपनी इसे कितने एग्रेसिव प्राइस पर लॉन्च करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.