Lava Blaze Pro 5G First Impression in Hindi : डिसेंट लुक वाला नया बजट स्मार्टफोन

Lava ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। फिलहाल हमें इसे इस्तेमाल करने के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2023 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Pro 5G के 8GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।
  • Lava Blaze Pro 5G में FHD+ रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की डिस्प्ले है।
  • Lava ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है।

Lava Blaze Pro 5G में FHD+ रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

Lava ने भारतीय बाजार में Lava Blaze 5G का अपग्रेड वर्जन Lava Blaze Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze Pro 5G के 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। ब्रांड ने अपने पोर्टफोलियो में नया  स्मार्टफोन पेश किया है जो खासतौर से मिड रेंज ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है। 15 हजार से कम में फिलहाल मार्केट में 5G स्मार्टफोन्स के ऑप्शन सीमित हैं। ऐसे में सबसे पहले यही सवाल आता है कि क्या सच में यह फोन इतनी कम कीमत में यूजर्स को बेहतर अनुभव दे पाएगा? हमने इस फोन को फिलहाल दो दिन इस्तेमाल किया और इस फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन में हम बता रहे हैं कि हमारा एक्‍सपीरियंस इस स्मार्टफोन के साथ कैसा रहा।


Lava Blaze Pro 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Lava Blaze Pro 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। फोन Starry Night और Radiant Pearl दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Lava का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑफलाइन स्टोर, Amazon.in और Lava India वेबसाइट पर 3 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 
 

डिजाइन

हमें रिव्यू के लिए फोन का Starry Night कलर ऑप्शन मिला, जो कि देखने में अच्छा लग रहा है। फोन की बैक साइड पर शाइनिंग मैट डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक पर कैमरा मॉड्यूल समान कलर में ग्‍लॉसी फिनिश के साथ आता है। फिनिश में बदलाव की वजह से ये थोड़ा अलग लगता है। कैमरा मॉड्यूल 2 सर्कुलर रिंग्स डिजाइन में दिया गया है। इसके अलावा पिल शेप में एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन के रियर में नीचे की ओर Lava 5G की ब्रैंडिंग की गई है। इस फोन का शाइनिंग मैट डिजाइन इसे पकड़ने में काफी हैंडी बनाता है। डाइमेंशन के लिहाज से इस फोन की लंबाई 168.7 मिमी, चौड़ाई 76.7 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 203 ग्राम है। लावा ने इस फोन की कीमत भले ही कम रखी हो, लेकिन यह फोन अपने डिसेंट डिजाइन के चलते पकड़ने में काफी एलिगेंट लगता है।
 
 

डिस्प्ले

Lava Blaze Pro 5G में FHD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन काफी स्मूद चलता है और यह अधिक रिफ्रेश रेट की बदौलत मुमकिन है। हमने इस फोन पर डिस्प्ले क्वालिटी चेक करने के लिए एक वीडियो चलाया। हालांकि इस दौरान यह फोन कई बार विंडो क्लोज करके मेन मीन्यू पर चला गया। इसी के साथ डिस्प्ले फुल व्यू करने के लिए भी कई बार क्लिक करना पड़ा। ऐसा हो सकता है कि यह कोई सॉफ्टवेयर बग हो। अगले कुछ दिनों में हम डिस्प्ले को विस्तार से जाचेंगे और अपने रिव्यू में इसके सभी अच्छे और बुरे हिस्सों के बारे में बात करेंगे।

प्रोसेसर

Lava ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। फिलहाल हमें इसे इस्तेमाल करने के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई। इस फोन में 8जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। रैम को वर्चुअल रैम के जरिए 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी इसमें हमने गेमिंग या अन्य कोई भी हैवी इस्तेमाल नहीं किया तो यह कहना मुश्किल होगा कि यह फोन हैंग होता या नहीं। इसकी पूरी जानकारी हम फुल रिव्यू में विस्तार से दे पाएंगे।
Advertisement
 
 

कैमरा 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जहां तक कैमरा का सवाल तो है तो हमने इसे इस्तेमाल किया और पाया कि यह ठीक-ठाक काम करता है। कैमरा की जूम कैपेसिटी ठीक है और यह 10x जूम का सपोर्ट करता है। जूम करने पर काफी दूर के सब्जेट की फोटो क्लिक की जा सकती है, हालांकि पिक्सल फटने लगते हैं। सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग के दौरान ठीक काम करता है। फोटो क्लिक करते वक्त 4x जूम का सपोर्ट करता जिससे काफी डिटेल्स के साथ सेल्फी क्लिक की जा सकती है। ओवरऑल फर्स्ट इम्प्रैशन में कैमरा औसत लग रहा था। अच्छी डेलाइट में तो इसने अच्छा काम किया और तस्वीरों में शार्पनेस नजर आई लेकिन जूम और लो-लाइट में मैं थोड़े और बेहतर रिजल्ट की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, अभी इन सभी कैमरों का विस्तार से टेस्ट होना बाकी है।
 
 

बैटरी

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हमनें इस फोन को 35 प्रतिशत बैटरी के साथ चार्जिंग पर लगाया और इसे फुल चार्ज होने (75 प्रतिशत) में करीब 1 घंटे का समय लगा। इसकी चार्जिंग स्पीड इस रेंज में ठीक कही जा सकती है। बैटरी हैवी और औसत यूसेज में कैसे परफॉर्म करती है, यह जानने के लिए इसके डिटेल्ड रिव्यू का इंतजार करें। 

15 हजार के अंदर इस समय मार्केट में कई धुरंधर मौजूद हैं। सेगमेंट पर इस समय सभी ब्रांड्स की नजर है और Lava भी मौके को गवाना नहीं चाहता है। सब-15 हजार रुपये कैटेगरी में 5G स्मार्टफोन को लाना एक अच्छा कदम है, लेकिन सेगमेंट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो कीमत के लिहाज से हमें दमदार हार्डवेयर देते हैं। ऐसे में क्या Lava Blaze Pro 5G प्रतियोगिता में खुद को खड़ा रख सकेगा? जानने के लिए इस स्मार्टफोन के रिव्यू का इंतजार करें और तब तक हमारे साथ बने रहें।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.