4500 रुपये सस्ता मिल रहा Lava Blaze Curve 5G, Amazon पर गिरी कीमत

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Lava Blaze Curve 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Lava Blaze Curve 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7050 प्रोसेसर है।
  • Lava Blaze Curve 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Blaze Curve 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

अगर आपका बजट 15 हजार रुपये है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Lava Blaze Curve 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Blaze Curve 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से काफी बचत हो रही है। आइए Lava Blaze Curve 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Lava Blaze Curve 5G Price & Offers


ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Lava Blaze Curve 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC FIRST Bank क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 13,750 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन मार्च, 2024 में 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 4500 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
Lava Blaze Curve 5G Specifications


Lava Blaze Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7050 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM है, जिसे 16GB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Blaze Curve 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.