Lava Blaze AMOLED 2 5G भारत में 5000mAh बैटरी, Dimensity 7060 के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती फोन Lava Blaze AMOLED 2 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती फोन Lava Blaze AMOLED 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी कीमत का खुलासा किया है। Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Blaze AMOLED 2 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।  इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Blaze AMOLED 2 5G Price

Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन नजदीकी स्टोर पर उपलब्ध होगा और इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 16 अगस्त से शुरू होगी। यह फोन फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक जैसे दो कलर्स में आया है। कंपनी के इस फोन के साथ घर पर फ्री सर्विस का वादा करती है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G Specifications

Lava के अनुसार, Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट से लैस है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 6GB वर्चुअल रैम और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Blaze AMOLED 2 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 1 एंड्रॉयड अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन की मोटाई लीनिया डिजाइन के साथ 7.55mm है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Advertisement

Lava Blaze AMOLED 2 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Blaze AMOLED 2 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Lava Blaze AMOLED 2 5G में कैमरा कैसा है?

Lava Blaze AMOLED 2 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G की कीमत कितनी है?

Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.