Lava Blaze 2 फोन Unisoc T616 SoC के साथ अप्रैल में इस कीमत में हो सकता है लॉन्च!

कहा जा रहा है कि बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Unisoc T616 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • इसका प्राइस 10 हजार रुपये करीब बताया गया है।
  • फोन में फ्लैट बैक पैनल देखने को मिल सकता है।

Lava Blaze 2 को कंपनी Lava Blaze 5G (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: Lava

Lava की ओर से 5G कनेक्टिविटी के साथ एक सस्ता स्मार्टफोन नवंबर में Lava Blaze 5G के नाम से लॉन्च किया गया था। फोन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा और कंपनी अब इसका सक्सेसर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जैसा कि खबरों में सामने आ रहा है। अपकमिंग फोन Lava Blaze 2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बारे में अभी तक क्या जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं। 

Lava Blaze 5G का सक्सेसर जल्द ही कंपनी मार्केट में लॉन्च कर सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। इसे Lava Blaze 2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। ताजा अपडेट में एक टिप्स्टर ने इसके बारे में खुलासा किया है। टिप्स्टर की मानें तो फोन की लाइव इमेज लीक हो चुकी हैं जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग डिटेल्स सामने आने की बात कही गई है। जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Lava Blaze 2 को कंपनी अगले महीने यानि कि अप्रैल में भारत में लॉन्च कर सकती है। इसका प्राइस भी 10 हजार रुपये करीब बताया गया है। 

लीक में सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फोन में फ्लैट बैक पैनल देखने को मिल सकता है। रियर में कैमरा के लिए डुअल रिंग देखे जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन में Unisoc T616 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि 12nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जिसमें 2 फास्ट कोर होंगे और 6 पावर एफिशिएंट कोर होंगे। हालांकि इसके अलावा फोन के बारे में अभी अन्य स्पेसिफिकेशंस का जिक्र नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से भी इस डिवाइस की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU समेत आता है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डिवाइस में 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट दिया गया है, जिसके चलते RAM बढ़कर 7GB तक हो सकती है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ दूसरा डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Blaze 2 भी इन्हीं से मिलते जुलते स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  2. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  3. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  4. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  6. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  7. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  9. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  10. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.