Lava Blaze 2 होगा 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस, लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze 2 की स्पेशल लॉन्च कीमत 110 डॉलर (लगभग 8,999 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Lava अपने किफायती स्मार्टफोन Lava Blaze 2 को पेश करने वाली है।
  • Lava Blaze 2 की स्पेशल लॉन्च कीमत लगभग 8,999 रुपये है।
  • Lava Blaze 2 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।

Lava Blaze 2 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Amazon

Lava ने बीते साल Lava Blaze 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी Lava Blaze 2 को भारत में पेश करने वाली है। Amazon साइट पर फोन के लिए एक लैंडिंग पेज आया है, जिससे इसके डिजाइन, कलर वेरिएंट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से ऑनलाइन खरीद पाएंगे।
 

Lava Blaze 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze 2 की स्पेशल लॉन्च कीमत लगभग 8,999 रुपये होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ग्लास ब्लैक, ग्लास ब्लू और ग्लास ऑरेंज जैसे 3 कलर वेरिएंट में आएगा।
 

Lava Blaze 2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Amazon के लैडिंग पेज पर खुलासा किया गया है कि Lava Blaze 2 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए AI फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा होगा। फोन पोर्ट्रेट, नाइट, एआई, प्रो, ब्यूटी, स्लो मोशन, ऑडियो नोट, टाइमलैप्स, फिल्टर, एचडीआर और पैनोरमा जैसे कई फोटोग्राफी मोड प्रदान करेगा।

इस स्मार्टफोन में Unisoc T616 प्रोसेसर दिया गया है। Lava Blaze 2 में 6GB RAM है, जिससे वर्चुअल रैम के जरिए 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ब्लेज 2 के एंड्रॉयड वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस फोन कॉल रिकॉर्डिंग फीचर मिलने की संभावना है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक USB-C पोर्ट शामिल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  4. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.