Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी

Lava Agni 4 पर Amazon पर शानदार ऑफर मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत ₹23,999 हो जाती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2026 10:17 IST
ख़ास बातें
  • बैंक ऑफर के बाद कीमत हुई ₹23,999
  • MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है
  • 50MP OIS रियर और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है

Lava Agni 4 पर Amazon पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है

Photo Credit: Lava Mobiles

Lava ने बीते साल Lava Agni 4 लॉन्च किया था, जिस पर अभी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप लावा के इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।  Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन OIS सपोर्ट के आता है और मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा सेंसर मिलता है। वर्तमान में मार्केट में जहां लगभग सभी स्मार्टफोन के प्राइस में बढ़ोतरी देखी जा रही है, Lava Agni 4 अपनी डिस्काउंटेड कीमत में एक अच्छी डील साबित हो सकती है।

Lava Agni 4 Price & Offers

Lava Agni 4 का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 26,500 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

Lava Agni 4 Specifications

Lava Agni 4 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। वहीं Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Agni 4 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, ओटीजी सपोर्ट, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8350

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.