4 बैक कैमरा के साथ Nokia G10 फोन 8 अप्रैल को होगा लॉन्च, कीमत हुई लीक!

रिपोर्ट के अनुसार, Nokia G10 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये हो सकती है। जबकि यूरोप में फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 139 (लगभग 12,026 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 मार्च 2021 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G10 में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • नोकिया जी10 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • नोकिया जी10 के साथ लॉन्च हो सकते हैं अन्य कई ओर स्मार्टफोन

फोन में मौजूद हो सकता है 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Nokia G10 स्मार्टफोन भारत में 8 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन लीक्स का हिस्सा बन चुका है, जिसमें समय-समय पर इस स्मार्टफोन से जुड़ी लीक्स सामने आ रही हैं। लेटेस्ट लीक में न केवल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बल्कि रेंडर और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई है। यह कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है, इसके साथ इस दिन अन्य स्मार्टफोन्स भी लॉन्च किेए जा सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लीक में जानकारी दी गई है कि नोकिया जी10 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप व 4,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ दस्तक दे सकता है।
 

Nokia G10 price (expected)

Nokiapoweruser की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia G10 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये हो सकती है। जबकि यूरोप में फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 139 (लगभग 12,026 रुपये) होगी।
 

Nokia G10 Specification (expected)

Nokia G10 स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी लीक की गई है, जिसमें फोन के रेंडर, स्पेसिफिकेशन और कीमत आदि शामिल हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन Android 11 पर काम करेगा और इसमें 6.4 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। रिपोर्ट में प्रोसेसर की जानकारी नही दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। जिसके साथ 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मिलेगा।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia G10, Nokia G10 Specification, Nokia G10 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.