Karbonn ने भारत में लॉन्च किया X21 स्मार्टफोन, कीमत 5 हज़ार से कम

Karbonn ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया है। मोबाइल फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी कार्बन ने बजट सेग्मेंट इसे एक किफायती फोन के तौर पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जून 2021 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Karbonn X21 के लिए कंपनी ने दी 'हर हाथ में स्मार्टफोन' की टैगलाइन।
  • Karbonn X21 में है 3000 एमएएच की बैटरी।
  • फोन में रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है।

Karbonn X21 को 4,999 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Karbonn ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया है। मोबाइल फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी कार्बन ने बजट सेग्मेंट इसे एक किफायती फोन के तौर पर लॉन्च किया है। Karbonn X21 को कंपनी ने एक टैगलाइन भी दी है। कार्बन ने इस फोन के लिए 'हर हाथ में स्मार्टफोन' की टैगलाइन दी है। जाहिर है कि कंपनी ने स्मार्टफोन को उन कस्टमर्स के लिए खासतौर पर लॉन्च किया है जो कम से कम कीमत में अपने फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड कर सकते हैं। Flipkart पर उपलब्ध विवरण के अनुसार यह स्मार्टफोन रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
 

Karbonn X21 Price and Availability in India

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च महीने में इस फोन को गूगल प्ले कन्सॉल लिस्ट में देखा गया था। Karbonn X21 की कीमत भारत में 4,999 रुपये है। यह फोन फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह एक्वा ग्रीन और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 
 

Karbonn X21 Specifications and Features

Karbonn X21 स्मार्टफोन Android 10 के 'गो एडीशन' पर रन करता है। फोन में प्लास्टिक बॉडी दी गई है। मगर इसका बैक पैनल काफी चमकदार है। फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजोल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल है और 295 की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। कार्बन के इस नए बजट स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर UNISOC SC9863 चिपसेट दिया गया है जिसे 1.6GHz पर क्लॉक किया गया है। मैमोरी की बात करें तो इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और  इसके साथ भी एलईडी फ्लैश दी गई है। 
 
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4जी कनेक्टिविटी, सिंगल बैंड वाइ-फाई और ब्लूटुथ 4.2 का भी सपोर्ट दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है जिसकी चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5 mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। 
Advertisement
इस फोन का साइज 147.5 x 71.8 x 9.35mm और भार 160 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Karbonn X21 specification

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.