• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कार्बन टाइटेनियम एस200 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

कार्बन टाइटेनियम एस200 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

कार्बन टाइटेनियम एस200 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
कार्बन ने मंगलवार को अपने टाइटेनियम सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया। कार्बन का नया स्मार्टफोन टाइटेनियम एस200 एचडी 4,999 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील से ख़रीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के साथ हैंडसेट का प्रोटेक्टिव केस मुफ्त मिलेगा।

डुअल-सिम कार्बन टाइटेनियम एस200 एचडी स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। नाम से ही साफ है, इस बजट स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एसपीसी7731 प्रोसेसर के साथ 1जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ सेल्फी के दीवानों के लिए 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3जी, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 144x72x8मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम। टाइटेनियम एस200 एचडी में 2600एमएएच की बैटरी भी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 3जी नेटवर्क पर 9 घंटे का टॉक टाइम और 650 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध है। स्मार्टफोन 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »