देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स

Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro भारत में मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 14:08 IST
ख़ास बातें
  • Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है।
  • Karbonn Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है।

Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Karbonn

Karbonn ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फिर से एंट्री करते हुए Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च कर दिया है। Rebel में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Karbonn Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट से लैस हैं और एंड्रॉयड 16 पर काम करते हैं। Rebel में 7,000mAh की बैटरी और Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Rebel और Rebel Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Karbonn Rebel, Rebel Pro Price & Availability

Karbonn Rebel की एमआरपी ₹14,999 है, लेकिन लॉन्च कीमत ₹11,999 है जो कि ₹1,000 बैंक ऑफर के बाद ₹10,999 हो जाएगी। वहीं Karbonn Rebel Pro की एमआरपी ₹14,999 है,लेकिन लॉन्च कीमत ₹12,499 है जो कि ₹1,000 बैंक ऑफर के बाद ₹11,499 हो जाएगी। Karbonn के दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए Amazon Specials के तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होंगे। वहीं Rebel 5G की लॉन्च तारीख जल्द ही पता चलेगी

Advertisement

Karbonn Rebel, Karbonn Rebel Pro Features & Specifications

Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इन दोनों फोन्स में मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों ही फोन प्योर एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। कंपनी 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करते हैं।

Rebel के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है। इन दोनों में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Rebel में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जबकि Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। Rebel ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर के तीन विकल्प में आता है, जबकि Rebel Pro को चैरी रेड, ब्लू, गोल्ड और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.