कार्बन ने लॉन्च किए चार नए 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 13:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का लक्ष्य नए 4जी वेरिएंट के जरिए एंट्री-लेवल यूज़र तक पहुंचने का है
  • ऑरा नोट 4जी की कीमत 6,490 रुपये है
  • टाइटेनियम विस्टा 4जी की कीमत 5,090 रुपये है
कार्बन ने चार नए 4जी स्मार्टफोन ऑरा नोट 4जी, के9 स्मार्ट 4जी, टाइटेनियम विस्टा 4जी और के9 विराट 4जी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पहले लॉन्च हो चुके के9 स्मार्ट, टाइटेनियम विस्टा और के9 विराट स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट लॉन्च किए हैं जबकि ऑरा नोट 4जी नया स्मार्टफोन है। ऑरा नोट 4जी और टाइटेनियम विस्टा 4जी स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 6,490 रुपये और 5,090 रुपये है। वहीं के9 स्मार्ट 4जी और के9 विराट 4जी क्रमशः 5,090 रुपये और 5,790 रुपये में मिलेंगे। कंपनी का कहना  है कि इसका लक्ष्य इन स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट के जरिए एंट्री-लेवल यूज़र तक पहुंचने का है।

कार्बन ऑरा नोट 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले पर चलता है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फफोन में 2800 एमएएच की बैटरी है और इसके रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

कार्बन के9 स्मार्ट 4जी में एक एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जो एक ग्लास के साथ आता है। कंपनी ने इसे 'अनब्रेकेबल' नाम दिया है। कंपनी ने कहा कि, ''के9 स्मार्ट 4जी इंडस ओएस इंटिग्रेशन के साथ आता है जिससे स्थानीय भाषा में सर्च, टेक्स्ट टू स्पीच और इंडस यूज़र को मुफ्त मैसेज जैसे फ़ीचर मिलते हैं।'' इसके अलावा, फोन में सिंगल टैप से ही फाटफट भुगतान करने के लिए फ्रीचार्ज के नेटिव डायलर को इंटिग्रेट किया गया है। के9 स्मार्ट 4जी में एक 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। फोन में माली-टी720 जीपीयू और 1 जीबी रैम है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन सैंडस्टोन ब्लैक फिनिश के साथ ब्लैक व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

अब बात कार्बन टाइटेनियम विस्टा 4जी  की, इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर व 1 जीबी रैम है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्ल फ्रंट कैमरा है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन शैंपेन व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

वहीं कार्बन के9 विराट 4जी 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 2800 एमएएच की बैटरी है और यह फोन व्हाइट शैंपेन व ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

1.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

3.2-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6580डब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

3.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

3.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.