50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Jovi V50 5G, V50 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo ने ब्राजील में अपने पहले Jovi ब्रांडेड स्मार्टफोन Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Jovi V50 में 6.77 इंच की कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • Jovi V50 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Jovi V50 में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Jovi V50 में 6.77 इंच की कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Jovi

Vivo ने ब्राजील में अपने पहले Jovi ब्रांडेड स्मार्टफोन Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। पहले Jovi को कंपनी का एक नया सब-ब्रांड माना जाता था, लेकिन यह सब-ब्रांड नहीं है। बल्कि ब्राजील मार्केट के लिए Vivo के प्रोडक्ट के लिए रीब्रांडिंग है, क्योंकि देश में Vivo ब्रांड नाम का स्वामित्व टेलीफोनिका ब्रासिल के पास है। इसलिए वीवो देश में अलग नाम से डिवाइस ला रहा है। आइए Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Jovi V50 5G, V50 Lite 5G Price


कीमत की बात करें तो फिलहाल Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Jovi V50 5G, V50 Lite 5G Features, Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G में दूसरे बाजारों में उपलब्ध Vivo V50 5G और Vivo V50 Lite 5G जैसे स्पेसिफिकेशंस हैं।

Jovi V50 5G
Jovi V50 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप से लैस है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP68/69 रेटिंग से लैस है। V50 में 12GB LPDDR4x रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 के साथ आता है।

Jovi V50 Lite 5G
Advertisement
Jovi V50 Lite 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो V50 Lite 5 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। फो IP65 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.