जोला सी 4जी स्मार्टफोन में है 2 जीबी रैम, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 15:25 IST
जोला ने सेलफिश कम्युनिटी डिवाइस प्रोग्राम अभियान की घोषणा कर दी है। इस अभियान के साथ ही कंपनी ने नए सेलफिश ओएस वाला हैंडसेट जोला सी भी पेश किया है। जोला सी स्मार्टफोन रेड कलर वेरिएंट में 169 यूरो (करीब 12,000 रुपये) की कीमत पर फिनलैंड में उपलब्ध होगा। अलग-अलग देशों में डिवाइस की कीमत में फ़र्क हो सकता है।

जोला सी में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 293 पीपीआई है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू दिया गया है। जोला के इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो जोला के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। और फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।
 

यह फोन सेलफिश ओएस 2.0 पर चलता है जो एंड्रॉयड ऐप को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 142×72×9.6 मिलीमीटर और वजन 150 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस जैसे फीचर हैं। फोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

कंपनी ने डेवलेपर्स के लिए इस हैंडसेट 1,000 यूनिट उपलब्ध कराए थे जो पहले दिन ही बिक गए। चुनिंदा जोला सी यूज़र को बीटा ओएस की टेस्टिंग के लिए भी इनवाइट किया जाएगा। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को भी लाइव ऑनलाइन कम्युनिटी के लिए इनविटेशन मिलेगा।
Advertisement

कंपनी के मुताबिक, ''सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले कुछ चुनिंदा यूजर को हमारे हेल्सिंकी में 17 जून को होने वाले इंटरनेशनल सेलफिश कम्युनिटी इवेंट के लिए इनवाइट भेजा जाएगा जहां वे सेलफिश से जुड़ी वर्कशॉप में हिस्सा ले पाएंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.