Jio का सबसे सस्ता 4G फोन JioBharat B1 महज 1299 रुपये में लॉन्च, 2000mAh बैटरी, UPI जैसे फीचर्स से लैस!

फोन में 23 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट है। JioPay app के माध्यम से इसमें पेमेंट करना बहुत आसान है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 09:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4G कनेक्टिविटी है और 2,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • फोन को ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
  • रियर साइड में फोन पर वाइजर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

JioBharat B1 फोन 2.4 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसे मैटे फिनिश दिया है।

Photo Credit: Jio

Jio ने अपना नया फीचर फोन JioBharat B1 लॉन्च किया है। यह एक ऐसा फोन है जो फीचर फोन होने के साथ ही बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। यानी सस्ते दाम में लगभग स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस भी यह दे सकता है। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है जिस पर वीडियो कंटेंट भी देखा जा सकता है। साथ ही इस फोन से UPI पेमेंट भी किए जा सकते हैं। फोन में 4G कनेक्टिविटी है और 2,000mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं JioBharat B1 का प्राइस और सभी फीचर्स। 
 

JioBharat B1 Price

JioBharat B1 की कीमत मात्र 1299 रुपये है। इसे Amazon या Jio स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस फोन सभी फीचर्स का पूरा फायदा उठाने के लिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि जियो यूजर को 123 रुपये या उससे अधिक का रीचार्ज करवाने की आवश्यकता होगी। फोन को ब्लैक कलर में पेश किया गया है।  
Advertisement
 

JioBharat B1 Specifications

जियोभारत बी1 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो JioBharat B1 फोन 2.4 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसे मैटे फिनिश दिया है जो कि ग्लॉसी लुक के साथ आता है। रियर साइड में फोन पर वाइजर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुए Google Pixel 8 फोन में देखने को मिलता है। इसमें एक ही कैमरा है जो कि एक QVGA कैमरा है। साथ में स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। रियर साइड में Jio logo भी दिया गया है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 4G कनेक्टिविटी है। 

फोन की बैटरी क्षमता देखें तो यह भले ही एक फीचर फोन है लेकिन इसमें कंपनी ने 2000mAh की बड़ी बैटरी दी है। यानी कि यूजर वीडियो कंटेंट भी इसमें देख सकता है जिसके लिए कंपनी ने बैटरी बैकअप का ध्यान रखा है। फोन में कई सारे ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल हुए आते हैं। जिसमें JioCinema, JioSaavn और JioPay (UPI) आदि शामिल हैं। फोन में 23 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट है। JioPay app के माध्यम से इसमें पेमेंट करना बहुत आसान है, जो कि UPI और QR कोड स्कैनिंग के लिए दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.