5000mAh बैटरी, Snapdragon 480 प्रोसेसर के साथ दो Jio Phone भारत में जल्द होंगे लॉन्च!

Jio फ़ोन में स्नैपड्रैगन 480 SoC देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2023 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Jio फ़ोन में स्नैपड्रैगन 480 SoC देखने को मिल सकता है।
  • फोन 13 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा के साथ आ सकता है।
  • यह 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

Jio फ़ोन में स्नैपड्रैगन 480 SoC देखने को मिल सकता है।

Reliance की ओर से जल्द ही भारत में दो Jio फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक इसके लिए अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कथित तौर पर फोन BIS वेबसाइट पर देखे गए हैं। स्मार्टफोन्स को बीआईएस सर्टिफिकेशन मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी मार्केट में उतार सकती है। इस बात को कंपनी का 28 अगस्त का इवेंट भी कुछ हद तक पुख्ता करता है। 28 अगस्त को कंपनी की AGM मीटिंग होने वाली है। यह वार्षिक आम बैठक जियो फोन के बारे में कोई न कोई घोषणा लेकर आ सकती है, ऐसा माना जा रहा है। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ और जानकारी आपको देते हैं। 

Jio फ़ोन में स्नैपड्रैगन 480 SoC देखने को मिल सकता है। डिवाइस 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने फोन की BIS लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। फोन को मॉडल नम्बर JBV161W1 और JBV162W1 के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में इसके किसी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चल पाता है। 28 अगस्त को 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी इनके बारे में कुछ घोषणा जरूर कर सकती है, ऐसी संभावना है। 

Advertisement
Jio Phone पिछले कई हफ्तों से चर्चा में हैं। Jio LS1654QB5 मॉडल नम्बर के साथ एक जियो फोन पिछले साल बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया गया था। फोन में Snapdragon 480+ SoC लिस्टेड था जिसके साथ Adreno 619 GPU और 4GB RAM की पेअरिंग दी गई थी। 

इसके अलावा अभी तक जो लीक्स सामने आए हैं उनके मुताबिक, डिवाइस में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन 13 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। यह Android 12 के साथ आ सकता है। फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी, और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि यह 8 हजार से 12 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.