Jio Phone सिर्फ सस्ता ही नहीं है, इसमें हैं कई और खूबियां

जियो फोन, कई तरह के ख़ास फ़ीचर से लैस है और आज हम आपको एक तरह से मुफ्त में मिलने वाले इस 4जी फ़ीचर फोन के अहम फ़ीचर से रू-ब-रू करवाएंगे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अगस्त 2017 17:22 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन वॉयस कमांड सपोर्ट करता है
  • जियो फोन में सभी जियो ऐप- जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा भी मिलेंगे
  • रिलायंस जियो का 4जी फोन दो वेरिएंट में आएगा
रिलायंस जियो ने इसी महीने अपना नया 'इंडिया का स्मार्टफोन' 4जी जियो फोन लॉन्च किया। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 40वीं सालाना आम बैठक में घोषणा कर बताया कि Jio Phone को 'इफेक्टिव ज़ीरो प्राइस' पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका मतलब है कि जियो फोन के लिए 1,500 रुपये की सिक्योरिटी जमा करानी होगी जो 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे। जियो फोन लॉन्च तो हो गया है लेकिन अभी इसे यूज़र के हाथों तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। क्योंकि Jio Phone की बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरू होगी, लेकिन चुनिंदा यूज़र के लिए ही। और अगर आप बीटा टेस्टर नहीं बन पाते हैं तो आपको 24 अगस्त यानी Pre-Booking शुरुआत का इंतज़ार करना होगा। आपको Relaince Jio के इस फोन की बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलेंगे। जियो फोन, कई तरह के ख़ास फ़ीचर से लैस है और आज हम आपको एक तरह से मुफ्त में मिलने वाले इस 4जी फ़ीचर फोन के अहम फ़ीचर से रू-ब-रू करवाएंगे।


Advertisement
टीवी-केबल एक्सेसरी
जियो फोन के साथ कंपनी ने एक टीवी-केबल एक्सेसरी का भी ऐलान किया है। इस एक्सेसरी के जरिए जियोफोन यूज़र, जियो प्राइम सर्विस जैसे मूवीज़, म्यूज़िक, लाइव टीवी को अपने टीवी के बड़े स्क्रीन पर देख पाएंगे। यह केबल मॉर्डन और सीआरटी टेलीविज़न दोनों पर काम करेगा। 309 रुपये वाले प्लान के साथ, यूज़र अपने जियो फोन को टीवी केबल एक्सेसरी के जरिए अपने टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे, ताकि आप अपने परिवार के साथ मिलकर जियो सर्विस का मज़ा ले सकें।

( Jio Phone लॉन्च: कीमत, प्लान और बुकिंग से जुड़ी हर जानकारी  )

पेमेंट विकल्प
जियो फोन में एनएफसी सपोर्ट भी मौज़ूद होगा। जिससे यूज़र यूपीआई के जरिए अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे या फिर डेबिट कार्ड की जगह पीओएस मशीन से भुगतान कर पाएंगे। हालांकि यह फ़ीचर बाद में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मिलेगाा जबकि हार्डवेयर पहले ही मौज़ूद है। इस फोन में एक इंटीग्रेटेड पैनिक बटन भी है जो 5 नंबर दबाने पर एक्टिव हो जाता है।
Advertisement

( Jio Phone खरीदना चाहते हैं? ये रहा प्री-बुक करने का तरीका  )
Advertisement

वॉयस कमांड
जियो फोन वॉयस कमांड सपोर्ट करता है। आप वॉयस कमांड के जरिए फोन में मौज़ूद किसी कॉन्टेक्ट का नाम लेने पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वॉयस कमांड के जरिए म्यूज़िक प्ले और मैसेज भेजने जैसे काम भी किए जा सकते हैं। रिलायंस जियो 4जी फोन 22 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

जियो ऐप कंटेट
जियो फोन में सभी जियो ऐप- जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा भी मिलेंगे। इसके अलावा फोन के प्रीपेड प्लान में इन ऐप को एक्सेस करने के लिए बंडल ऑफर भी हैं, यानी आप एक फ़ीचर फोन में भी स्ट्रीमिंग सर्विस का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा फोन दूसरे ऐप जैसे फेसबुक भी सपोर्ट करता है, लेकिन अभी फोन में व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं दिया गया है।  

क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर
रिलायंस जियो का 4जी फोन दो वेरिएंट में आएगा। जियो ने फोन के प्रोसेसर के लिए क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम के साथ साझेदारी की है। इस फोन को क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम दो प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। क्वालकॉम ने पुष्टि कर दी है कि फोन में लेटेस्ट 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म है जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर प्रोससर है। इसमें वीओएलटीई के लिए इंटीग्रेटेड एक्स5 एलटीई ग्लोबल मोड मॉडम है और यह मल्टीमोड डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन की कुछ यूनिट में स्प्रेडट्रम प्रोसेसर भी होगा। स्प्रेडट्रम ने जानकारी दी है कि डिजिटल फ्रीडम में हिस्सेदार बनने के लिए कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.