Jio Phone पहली नज़र में...

रिलायंस ने जियो फोन की प्री-बुकिंग अगस्त महीने में शुरू की थी। हैंडसेट की डिलिवरी 21 सितंबर से शुरू किए जाने का वादा था। गैजेट्स 360 को आखिरकार जियो फोन इस्तेमाल करने का मौका मिल गया है और पहली नज़र में हमें यह फोन ऐसा लगा...

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 24 सितंबर 2017 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने इस साल आम वार्षिक बैठक में जियो फोन को पेश किया था
  • सबसे रोचक बात यह है कि जियो फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त है
  • गैजेट्स 360 को आखिरकार जियो फोन इस्तेमाल करने का मौका मिल गया है
Reliance Jio ने इस साल आम वार्षिक बैठक में जियो फोन को पेश किया। Jio Phone ने आते के साथ ही मार्केट में एक जबरदस्त हलचल पैदा कर दी। 4जी और वॉयस ओवर एलटीई फीचर से लैस इस फीचर फोन के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त है। हालांकि, आपको इसे खरीदने के लिए सिक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर 1,500 रुपये देने होंगे। रिलायंस ने जियो फोन की प्री-बुकिंग अगस्त महीने में शुरू की थी। हैंडसेट की डिलिवरी 21 सितंबर से शुरू किए जाने का वादा था। गैजेट्स 360 को आखिरकार जियो फोन इस्तेमाल करने का मौका मिल गया है और पहली नज़र में हमें यह फोन ऐसा लगा...

कई स्मार्टफोन को रिव्यू करने के बाद जियो फोन बहुत अलग ही एहसास देता है। यह एक फीचर फोन है और स्टेंडर्ड कैंडी बार डिज़ाइन के साथ आता है। यह छोटा है और इसे हाथों में पकड़ना सहूलियत भरा है। आपका अंगूठा कीपैड के किसी भी बटन तक आसानी से पहुंच जाएगा। 1,500 रुपये की कीमत को देखते हुए हम यही कहेंगे कि इस फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। किनारे घुमावदार होने के कारण हाथों में इसकी ग्रिप अच्छी है। और वज़न भी बहुत ज़्यादा नहीं है।
Advertisement

स्क्रीन 2.4 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 240x320 पिक्सल है। स्क्रीन के नीचे दो फंक्शन बटन हैं। एक बड़ा सा क्लिक होने वाली डी-पैड, कॉल और डिस्कनेक्ट बटन और नंबर पैड है। फोन में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की क्वालिटी अच्छी है। क्लिक करने पर बटन अच्छा फीडबैक देते हैं। जियो फोन से आप जियो नेटवर्क से जुड़े रहेंगे। आपको अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

 


पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और लाउडस्पीकर भी। फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा है। डिवाइस चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट को इस्तेमाल में लाता है। बॉक्स में एक ट्रैवल चार्जर भी मिलता है। इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन सॉकेट भी दिया गया है। जियो फोन का बैक कवर बाहर निकल जाता है। आप 2000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी को देख पाएंगे। नैनो सिम स्लॉट है और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट में 128 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियो फोन में डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसका रैम 512 एमबी का है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है।
Advertisement
 


जियो फोन काईओएस पर चलता है जो एक नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। आपको आसानी से पहचान में आने वाले ऐप आइकन ग्रिड लेआउट में मिलेंगे। डी-पैड की मदद से आसानी से नैविगेट किया जा सकता है। डी पैड के हर बटन को आप चुनिंदा ऐप लॉन्च करने के लिए शॉर्टकट के तौर पर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। कॉलिंग जैसे बेसिक फंक्शन बहुत तेज़ हैं। आप चुटकियों में वीओएलटीई नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे। अगर आप इस फोन के साथ हर दिन मिलने वाले मुफ्त डेटा को इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि जियो फोन में कोई हॉट स्पॉट फीचर नहीं है।

जियो ऐप्स फोन में पहले से इंस्टॉल हैं। आप Jio Music, JioTV और JioCinema को एक्सेस कर पाएंगे। जियो स्टोर, जियो फोन के लिए ऐप स्टोर है। यहां पर आपको वो सारे ऐप मिल जाएंगे जो फोन के लिए बने हैं। फेसबुक और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय ऐप अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इन्हें जल्द ही लाने की योजना है। तब तक आप इनबिल्ट वेब ब्राउज़र की मदद से फेसबुक और यूट्यूब को बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर पाएंगे। एक वॉयस असिस्टेंट भी है जो हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी बेसिक कमांड को हैंडल कर सकता है। हमने इसको इस्तेमाल में लाया और नतीजे उम्मीद के मुताबिक आए।
 

Advertisement
फोन 4जी को सपोर्ट करता है और यह अपने आप ही रिलायंस जियो नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है। हमने जियोम्यूजिक ऐप पर गाने को भी स्ट्रीम करने की कोशिश की और इसने अच्छा काम किया। हमने जियोसिनेमा और जियोटीवी ऐप को भी चलाया और पाया कि 4जी नेटवर्क पर स्ट्रीमिंग शानदार रहती है। हम फोन पर पूरे सिनेमा को स्ट्रीम करने में सफल रहे। आपके पास देखने के लिए कई विकल्प मौज़ूद हैं, लेकिन जियो फोन का स्क्रीन वीडियो देखने के लिए नहीं बना। एक तो साइज़ कम है और व्यूइंग एंगल भी बेहद खराब हैं।

जियो फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ जियोलोकेशन और एनएफसी है। कई क्विक टॉगल हैं जिनका इस्तेमाल मेन स्क्रीन से हो सकता है। बैटरी साथ निभाती है। हमने फोन के दोनों ही कैमरे को इस्तेमाल किया। पाया कि अगर आपके हाथ स्थिर नहीं रहे तो फोटो धुंधले आएंगे। फोटो का रिज़ॉल्यूशन 1600x1200 रहता है, जबकि वीडियो की रिकॉर्डिंग 320x240 पिक्सल पर होती है। फ्रंट कैमरे से आप 640x480 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ले पाएंगे। हमने इन सारे पहलुओं के बारे में Jio Phone के रिव्यू में विस्तार से चर्चा करेंगे।
Advertisement

जियो फोन के साथ करीब एक दिन के बाद हम कह सकते हैं कि बैटरी लाइफ अच्छी है और यूज़र इंटरफेस आसानी से समझ में आ जाता है। फिलहाल, तो मुफ्त जियो फोन की टेस्टिंग हो रही है। हम जल्द ही इसके रिव्यू के साथ आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  3. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  4. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  6. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  7. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  8. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  9. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  10. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.