2GB रैम और Unisoc चिपसेट के साथ जल्द लॉन्च होगा बजट Jio 4G फोन! स्पेसिफिकेशन्स लीक

कथित Jio Phone 4G स्मार्टफोन में Unisoc चिपसेट होगा, जिसके Unisoc SC9863A होने का अनुमान है। इस चिपसेट में 8 कोर हैं और इसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.2GHz है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone 4G स्मार्टफोन में Unisoc चिपसेट होगा
  • फोन में मॉडल नंबर s9863a1h10_go_32b वाला मदरबोर्ड होगा
  • डिवाइस Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा

हाल ही में Jio Phoen 5G को भी Geekbench पर देखा गया था

Jio Phone 5G को हाल ही में Geekbench पर देखा गया था और अब, इसी बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर एक बजट 4G स्मार्टफोन की लिस्टिंग को देखा गया है। हालांकि, देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा इसकी सटीक लॉन्च की तारीख का खुलासा होना अभी बाकी है। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखी गई लिस्टिंग के अनुसार, Jio Phone 5G Unisoc SoC पर काम करेगा और 2GB रैम से लैस होगा।

MySmartPrice द्वारा बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर "Jio LS1602UWAB" नाम के साथ एक स्मार्टफोन लिस्टिंग को देखा गया है। लिस्टिंग प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करती है।

कथित Jio Phone 4G स्मार्टफोन में Unisoc चिपसेट होगा, जिसके Unisoc SC9863A होने का अनुमान है। इस चिपसेट में 8 कोर हैं और इसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.2GHz है। रिपोर्ट के अनुसार, यह SoC PowerVR Rogue GE8322 GPU के साथ आता है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि Jio Phone 4G में मॉडल नंबर s9863a1h10_go_32b वाला मदरबोर्ड होगा और यह 2GB रैम के साथ लिस्टेड है। डिवाइस Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Advertisement

फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 126 और मल्टी-कोर बेंचमार्क टेस्ट में 469 अंक हासिल हुए हैं।
Advertisement

हाल ही में Jio Phone 5G की बेंचमार्क लिस्टिंग भी सामने आई थी, जिससे पता चला था कि नया अपकमिंग फोन Snapdragon 480+ SoC के साथ आएगा और Android 12 पर काम करेगा। इसके अलावा, यह भी पता चला था कि फोन में 4GB रैम होगी। हालांकि, इस फोन को लेकर भी कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone 4G, Jio Phone 4G Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.