Jio के जवाब में यह कंपनी दे रही है मात्र 299 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

इंडस्ट्री के ट्रेंड को बरक़रार रखते हुए, रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने अपने सब्सक्राइबर के लिए 299 रुपये की कीमत वाला नया प्लान पेश कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को एक ट्वीट कर इस नए रेंटल प्लान की जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 11:03 IST
ख़ास बातें
  • नया 299 रुपये का प्लान आरकॉम सब्सक्राइबर के लिए है
  • नए प्लान में अनलिमिटेड डेटा, टेक्स्ट और कॉल का ऑफर दिया जा रहा है
  • नया प्लान, जियो को चुनौती देने के इरादे से पेश किया गया है
इंडस्ट्री के ट्रेंड को बरक़रार रखते हुए, रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने अपने सब्सक्राइबर के लिए 299 रुपये की कीमत वाला नया प्लान पेश कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को एक ट्वीट कर इस नए रेंटल प्लान की जानकारी दी। कंपनी ने कहा, ''रिलायंस मोबाइल ने अब तक का सबसे सस्ता प्लान पेश किया है! 299 रुपये प्रतिमाह की दर पर। ''

आरकॉम के नए लेटेस्ट रेंटल प्लान को एयरटेल, वोडाफोन और जियो जैसी दिग्गज़ कंपनियों को चुनौती देने के लिए पेश किया है। टीज़र से पुष्टि होती है कि 299 रुपये वाले प्लान के तहत, आरकॉम यूज़र को अनलिमिटेड कॉल, टेक्स्ट और डेटा मिलेगा। हालांकि, अभी नए रेंटल प्लान के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। आरकॉम सब्सक्राइबर नए ऑफर को पाने के लिए Eshop.com पर जा सकते हैं।

बता दें कि, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली आरकॉम को दूसरी घरेलू कंपनियों से मिल रही कड़ी चुनौती के चलते संघर्ष करना पड़ रहा है। अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर और बॉन्ड में इसी  साल मई में कमी देखी गई, और इसके लिए अप्रत्यक्ष तौर पर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो द्वारा दी जा रहीं 'मुफ्त सेवाओं' को जिम्मेदार ठहराया गया।

कई हफ्तों पहले, आरकॉम ने अपने डोंगल खरीदारों के लिए नया आकर्षक ऑफर पेश किया था। इसके तहत, 5,199 रुपये के प्लान में एक साल के लिए 4जी सिम और 1 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। कंपनी ने वाई-पॉड डोंगल की कीमत 3,200 रुपये रखी थी, जिसकी वैधता 365 दिन है। इस डील के तहत, इच्छुक ग्राहक को 500 रुपये प्रति महीने में एक 4जी सिम और 1 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा।
Advertisement

फिलहाल, रिलायंस जियो द्वारा 399 रुपये में धन धना धन ऑफर दिया जा रहा है। इस पैक में डेटा, मुफ्त कॉल और मैसेज का ऑफर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Communication, RCom, Telecom, India, Reliance, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.