itel ने Zeno 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस

itel ने बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन itel Zeno 10 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2025 11:08 IST
ख़ास बातें
  • itel Zeno 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • itel Zeno 5G में में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • itel Zeno 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

itel Zeno 5G में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले है।

Photo Credit: itel

itel ने बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन itel Zeno 10 5G लॉन्च कर दिया है। Zeno 5G स्मार्टफोन AI सपोर्टेड फीचर्स,डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और एक स्लिम डिजाइन प्रदान करता है। इस फोन में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है। यहां Itel Zeno 5G के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।


itel Zeno 5G Price


itel Zeno 5G की कीमत 9,299 रुपये है, जिसमें 1 हजार रुपये अमेजन कूपन ऑफर शामिल है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन जैसे कि कैल्क्स टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और वेव ग्रीन में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ खरीद के 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी प्रदान कर रहा है।


itel Zeno 5G Specifications, Features


itel Zeno 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Zeno 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। अतिरिक्त स्क्रीन ड्यूराबिलिटी के लिए यह फोन पांडा MN228 ग्लास से लैस है। स्टाइलिश मैट फिनिश के साथ फोन की मोटाई 7.8 मिमी है। 

कैमरा सेटअप के लिए Zeno 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट वाला सुपर HDR प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM (4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल) और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। प्रोडक्टिविटी ओरिएंटेड फीचर्स जैसे कि ऐवाना एआई एसिस्टेंट और आस्क एआई शामिल हैं जो कि यूजर्स को आसानी से कंटेंट लिखने, ट्रांसलेट करने और करेक्ट करने में मदद करती हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5G सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.