• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel Zeno 10 फोन Rs 6 हजार से भी कम में होगा लॉन्च! जानें डिटेल

12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel Zeno 10 फोन Rs 6 हजार से भी कम में होगा लॉन्च! जानें डिटेल

फोन में 6.6 इंच डिस्प्ले, 12GB तक रैम होगी।

12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel Zeno 10 फोन Rs 6 हजार से भी कम में होगा लॉन्च! जानें डिटेल

Photo Credit: itel

itel Zeno 10 में 6.6 इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी, 8MP रियर कैमरा होगा।
  • फोन में 5MP फ्रंट कैमरा होगा।
  • सेल 9 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
itel की ओर से जल्द ही एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जाएगा। itel Zeno 10 के नाम से यह आ रहा है। फोन बेहद सस्ती कीमत में लॉन्च होने जा रहा है। इसके टीजर में पता चलता है कि यह Rs 6 हजार से भी कम की कीमत में लॉन्च होगा क्योंकि कंपनी ने इसके प्राइस को 5,XXX के साथ टीज किया है। आइए जानते हैं कैसा होगा itel का यह अपकमिंग फोन। 

itel Zeno 10 सस्ते प्राइस में आकर्षक फीचर्स वाला फोन होगा जो कि 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। इसकी सेल भी 9 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी। कंपनी ने Amazon पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव की है जिसमें इसके मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कर दिया है। itel Zeno 10 में 6.6 इंच HD+ IPS डिस्प्ले होगा जिसमें डाइनेमिक बार भी देखने को मिलेगा। यह Apple के डाइनेमिक आइलैंड की तरह ही काम करता है जिसमें नोटिफिकेशंस आदि फीचर्स मिलते हैं। 

itel Zeno 10 में 12GB तक रैम होगी। फोन में कंपनी ने 4GB फिजिकल रैम दी है, जबकि 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 8MP का डुअल कैमरा होगा जिसमें AI आधारित फीचर्स भी होंगे। इसमें कई तरह के मोड जैसे HDR mode, Pro mode, Panorma, Slow motion आदि देखने को मिलेंगे। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा होगा जो डिस्प्ले में नॉच के अंदर फिट होगा। 

बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी बैटरी दी गई है। itel Zeno 10 फोन 5000mAh बैटरी से लैस होगा। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। हालांकि प्रोसेसर के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। फोन खरीद के लिए Amazon.in पर उपलब्ध होगा। इसकी सेल 9 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इतने कम दाम में कंपनी इस फोन को लॉन्च करके लो-बजट सेग्मेंट में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »