5,000mAh बैटरी के साथ Itel S17 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Itel S17 स्मार्टफोन की कीमत N45,000 (लगभग 7,511 रुपये) है, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं स्काई ब्लू, मल्टीकलर ग्रीन और डीप-ओशन ब्लैक।

5,000mAh बैटरी के साथ Itel S17 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

स्काई ब्लू, मल्टीकलर ग्रीन और डीप-ओशन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Itel S17 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • आईटेल एस17 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Itel ने पिछले महीने भारत में Itel A26 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने Itel S17 को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन इस बार यह फोन नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह बजट स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही यह Android 11 Go Edition पर काम करता है। कंपनी ने फोन में 1 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज दिया है। फोन में ग्राहकों को तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।
 

Itel S17 price, availability

Itel S17 स्मार्टफोन की कीमत N45,000 (लगभग 7,511 रुपये) है, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं स्काई ब्लू, मल्टीकलर ग्रीन और डीप-ओशन ब्लैक। फोन को अगले हफ्ते से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा।
 

Itel S17 specifications

आईटेल एस17 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.6 इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन अज्ञात क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1.3GHz क्लॉक स्पीड मिलती है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए आईटेल एस17 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 0.3 मेगापिक्सल का AI सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ स्टैंडर्ड चार्जिंग स्पीड मिलती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Itel S17, Itel S17 specifications, Itel S17 price, availability
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »