6000mAh बैटरी और दुनिया का पहला 'एंड्रॉयड 14 Go' स्‍मार्टफोन Itel P55T लॉन्‍च, जानें प्राइस

Itel P55T Price in india : इस फोन में 6.6 इंच का पंच होल डिस्‍प्‍ले और 6000mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2024 16:02 IST

फोन को ब्रिलिएंट गोल्‍ड, ऑरोरा ब्‍लू और मूनलाइट ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है।

Photo Credit: Flipkart

Itel P55T : ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड ‘आईटेल' ने बेहद खामोशी के साथ एक और स्‍मार्टफोन Itel P55T को मार्केट में उतार दिया है। दावा है कि यह दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर रन करता है। Itel P55T को कब लॉन्‍च किया गया, यह तो मालूम नहीं है, लेकिन ऑनलाइन चैनल्‍स पर यह डिवाइस स्‍पॉट की जा रही है। इस फोन में 6.6 इंच का पंच होल डिस्‍प्‍ले और 6000mAh बैटरी दी गई है। 
 

Itel P55T Price in India 

Itel P55T के दाम 8,199 रुपये हैं। यह 4GB + 128GB मॉडल में खरीदा जा सकता है और Flipkart पर उपलब्‍ध है। फोन को ब्रिलिएंट गोल्‍ड, ऑरोरा ब्‍लू और मूनलाइट ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। 
 

Itel P55T Specifications

Itel P55T को देखकर iPhone Pro की याद आ जाती है। आईटेल की कई और डिवाइसेज भी ऐसी झलक मारती हैं। जैसाकि हमने बताया, यह पहला फोन है जो एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर चलता है। फोन में 6.6 इंच का पंच होल डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

Itel P55T में Unisoc T606 प्रोसेसर है, जिसके साथ LPDDR4x रैम दी गई है। ऐसा लगता है कि तीन रियर कैमरा इस फोन में हैं, लेकिन दमदार 50 एमपी का प्राइमरी सेंसर ही नजर आता है। उसके साथ एक एआई सेंसर और एलईडी लाइट इस फोन में है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

Itel P55T में 6 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिवि‍टी ऑप्‍शंस के रूप में 4G, dual-band WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS और USB Type-C पोर्ट इस फोन में हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.