Itel P55 5G, S23+ Launched In India: 10 हजार से कम में भारत का पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च!

Itel P55 5G में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Itel P55 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
  • Itel S23+ में 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Itel P55 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Itel S23+ में 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Itel

Itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Itel P55 5G और Itel S23+ लॉन्च कर दिया है। Itel S23+ पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 15,000 रुपये के बजट में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। यहां हम आपको Itel P55 5G और Itel S23+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Itel P55 5G की कीमत


Itel P55 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,699 रुपये है। ग्राहक Amazon पर 4 अक्टूब, 2023 से ये स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन के लिए यह वाइब्रेंट ब्लू और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। इसके अलावा Itel वीआईपी स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। Itel S23+ के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन Elemental Blue और Lake Cyan कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Itel P55 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Itel P55 5G में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।


Itel S23+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Itel S23+ में 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। फोन में  Unisoc T616 दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Itel OS 13 पर काम करता है। इस फोन में डायनेमिक बार, जीपीटी AI एसिस्टेंट दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.