Itel ने भारत में लॉन्च किया नया 4G फोन, कीमत 3 हज़ार से कम

Itel Mobile ने अपना नया Itel Magic 2 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च किया है। ट्रान्सन होल्डिंग्स की सहायक कंपनी Itel Mobile ने अपनी मैजिक सीरीज के अन्तर्गत इस फोन को लॉन्च किया है।

Itel ने भारत में लॉन्च किया नया 4G फोन, कीमत 3 हज़ार से कम

Itel Magic 2 4G ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • Itel Magic 2 4G में 2.4 इंच की QVGA कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • फोन में 1.3 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है।
  • यह इंटरनेट हॉटस्पॉट के लिए एक मॉडम डिवाइस के रूप में काम कर सकता है।
विज्ञापन
Itel Mobile ने अपना नया Itel Magic 2 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च किया है। ट्रान्सन होल्डिंग्स की सहायक कंपनी Itel Mobile ने अपनी मैजिक सीरीज के अन्तर्गत इस फोन को लॉन्च किया है। मैजिक सीरीज का यह पहला फोन है जिसमें LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ इसमें Hotspot Tethering के लिए Wi-Fi कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट दिया गया है। रोचक बात यह है कि इस फोन को इंटरनेट डेटा शेयर करने के लिए एक मॉडम की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। यह इस फीचर के जरिए एक बार में 8 डिवाइसेज के साथ डेटा शेयर कर सकता है। 
 

Itel Magic 2 4G Price and Availability

Itel Magic 2 4G (it9210 मॉडल) की भारत में कीमत 2,349 रुपये है। यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
 

Itel Magic 2 4G Specifications

Itel Magic 2 4G में 2.4 इंच की QVGA कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें एल्फोन्यूमैरिक-की दी गई हैं। वहीं डिस्प्ले के नीचे एक कैपेसिटीव बटन भी दिया गया है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है जो कि बैक पैनल की बाईं ओर दिया गया है। इस फीचर फोन में UNISOC Tiger T117 चिपसेट दिया गया है। यह विशेष रूप से फोन में 4जी सुविधाओं के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक ड्यूल 4जी सिम फोन है। मैमोरी की बात करें तो इसमें 64एमबी रैम दी गई है और 128 एमबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2जी, 3जी और 4जी का सपोर्ट है। साथ ही Bluetooth V2.0 का सपोर्ट भी है। जैसा कि पहले बताया गया है कि इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके अलावा यह डिवाइस आईटेल मोबाइल के एक्सक्लूसिव टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर के साथ आती है, जिसे King Voice फीचर के नाम से जाना जाता है। यह यूजर को इनकमिंग कॉल, मैसेज, मेन्यू और फोन बुक भी सुनने की सुविधा देता है। फोनबुक में 2000 तक कॉन्टेक्ट्स को सेव करने की क्षमता दी गई है। अन्य फीचर्स में एक समर्पित टॉर्च लाइट, वन-टच म्यूट, रिकॉर्डिंग फीचर के साथ वायरलेस FM दिया गया है। फोन में कॉल रिकॉर्डिंग के लिए ऑटोकॉल रिकॉर्डर भी दिया गया है।

पावर की बात करें तो फोन में 1900mAh की बैटरी दी गई है। कहा गया है कि यह 24 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। Itel Magic 2 4G पर 100 दिनों तक की रिप्लेसमेंट वॉरंटी, 12 महीने की गारंटी और टूट जाने पर एक बार की स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है जो कि खरीद के 365 दिनों के भीतर मान्य होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »