itel Color Pro में होगा डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर, बैक पैनल बदलेगा रंग, लॉन्चिंग जल्‍द

itel Color Pro : अफवाहें हैं कि यह 15 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • itel Color Pro स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • फोन से जुड़ी नई जानकारियां आ रहीं सामने
  • फोन मीडियाटेक का 5जी प्रोसेसर दिया जा सकता है
Itel का नया स्‍मार्टफोन itel Color Pro बहुत जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। फोन से जुड़े लीक्‍स एक-एक करके सामने आ रहे हैं। पहले बताया गया था कि कंपनी एक खास डिजाइन पर काम कर रही है, जोकि फोन के बैक साइड में देखने को मिलेगा। फोन का रियर पैनल कलर बदलने वाली तकनीक से लैस होगा, जिसे IVCO टेक्‍नॉलजी कहा जा रहा है। अब इस फोन के प्रोसेसर और डिस्‍प्‍ले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। क्‍या खास होगा itel Color Pro में, आइए जानते हैं। 

मामले पर नजदीक से जानकारी रखने वाले सोर्स ने माईस्‍मार्टप्राइस से डिटेल्‍स शेयर की हैं। दावा है कि अपकमिंग itel Color Pro में 6.6 इंच का एलसीडी पैनल होगा। स्‍क्रीन में वॉटर ड्रॉप नॉच मिलेगा, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। और रेजॉलूशन HD प्‍लस दिया जाएगा। 
Advertisement

ऐसा अनुमान है कि नया आईटेल फोन मिड रेंज में आएगा। अफवाहें हैं कि यह 15 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में आ सकता है। रिपोर्ट में अनुसार, फोन में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 6080 प्रोसेसर मिल सकता है। वह एक 5जी इनेबल्‍ड प्रोसेसर है यानी डिवाइस 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगी। 

डाइमेंस‍िटी 6080 प्रोसेसर बेस्‍ड है 6nm प्रोसेस पर। उसमें दो कोर्टेक्‍स A76 कोर हैं और 6 कोर्टेक्‍स A5 कोर हैं। साथ ही मालीG67 जीपीयू है।  
Advertisement

itel आमतौर पर भारत में बजट स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है, जो 10 हजार रुपये से कम बजट में आते हैं। लेकिन कंपनी का नया मॉडल इससे महंगा होगा। itel Color Pro 5G मिड रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकता है और इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। भारत में बजट 4G और 5G स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के बीच यह आ रहा है।
Advertisement

इसके डिटेल्‍ड स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि इसके जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। itel Color Pro 5G इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.