itel ने लॉन्च किया रंग बदलने वाला फोन Color Pro 5G, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

itel Color Pro 5G में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • itel Color Pro 5G में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा है।

itel Color Pro 5G में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: itel

itel Color Pro 5G फोन को कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। यह एक बजट 5G फोन है जो कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले है, 5000mAh की बैटरी है। सबसे खास बात इसका रंग बदलने वाला बैक पैनल है। कंपनी के मुताबिक फोन में ऐसी कलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह फोन धूप में ले जाने पर अपना रंग बदल लेता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन को कंपनी ने Rs 10 हजार से भी कम में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
 

itel Color Pro 5G price

itel Color Pro 5G की भारत में कीमत Rs 9,999 रुपये है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें Lavendary Fantasy और River Blue शामिल हैं। यह फोन Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर इसके साथ एक डफल ट्रॉली बैग फ्री पा सकते हैं जिसकी कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस भी मिलती है जिसकी कीमत 2000 रुपये बताई गई है। 
 

itel Color Pro 5G Specifications

itel Color Pro 5G में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें IVCO (itel Vivid Color) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। जिससे फोन को धूप में ले जाने पर इसके रियर पैनल का कलर बदल जाता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह AI फीचर से लैस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा है। 

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 SoC है जिसके साथ 6 जीबी रैम, और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह 6 जीबी तक रैम को एक्सपेंड भी कर सकता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.