itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन itel ACE 4 Shine लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • itel ACE 4 Shine में 1,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • itel ACE 4 Shine फोन 8.3 घंटे तक टॉकटाइम प्रदान करता है।
  • itel ACE 4 Shine में 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले दी गई है।

itel ACE 4 Shine में 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले है।

Photo Credit: itel

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन itel ACE 4 Shine लॉन्च कर दिया है। यह फीचर फोन लंबे समय तक चलने वाली 1,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑडियो और मीडिया के लिए इसमें रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम मिलता है। यहां हम आपको itel ACE 4 Shine के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

itel ACE 4 Shine Price

Advertisement

कीमत की बात की जाए तो itel ACE 4 की कीमत 1,059 है। यह फीचर फोन बिक्री के लिए itel के ऑफलाइन स्टोर पार्टरन्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के मामले में इस फोन को ब्लैक, मैजिक ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

itel ACE 4 Shine Features & Specifications

itel ACE 4 Shine में 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 128×160 पिक्सल है। इस फोन में UNISOC SC6533G चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4MB RAM + 8MB ROM से लैस किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 1,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 8.3 घंटे तक टॉकटाइम और 8 दिनों तक स्टैंडबाय प्रदान करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल-सिम 2G, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन 9 इनपुट लैंग्वेज, 2 लैंग्वेज BIS-सर्टिफाइड टेक्स्ट डिस्प्ले प्रदान करता है। ऑडियो और मीडिया के लिए इसमें रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम और मीडिया प्लेयर दिया गया है। अन्य फीचर्स में किंग वॉयस (हिंदी और अंग्रेजी में सपोर्ट), एसओएस, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और टॉर्च दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.