itel A90 Limited Edition में अब स्टोरेज की टेंशन खत्म! Rs 7,200 में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट

itel A90 Limited Edition में Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB तक RAM है, जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि अब 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 13:15 IST
ख़ास बातें
  • itel A90 Limited Edition के नए 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 7,200 रुपये है
  • 3GB+64GB और 4GB+64GB कॉन्फिगरेशन्स में पहले से उपलब्ध है फोन
  • इन्हें क्रमश: 6,499 रुपये और 6,899 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था

itel A90 Limited Edition के नए 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,200 रुपये है

Photo Credit: itel

itel A90 Limited Edition को आखिकार 128GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में इस स्मार्टफोन मॉडल को सेगमेंट-फर्स्ट मिलिट्री ग्रेड बिल्ड के साथ पेश किया था। यह करीब 6 हजार रुपये की शुरुआती कीमत वाली कैटेगरी में पहला स्मार्टफोन है जिसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है। अन्य खासियतों की बात करें, तो इसे IP54 रेटिंग भी प्राप्त है और यह 5000mAh बैटरी व 13MP रियर कैमरा के साथ आता है।

itel A90 Limited Edition के नए 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,200 रुपये रखी गई है। इस कॉन्फिगरेशन में फोन को अन्य वेरिएंट्स के समान ही स्पेस टाइटेनियम, स्टारलिट ब्लैक और ऑरेरा ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन पहले से 3GB+64GB और 4GB+64GB कॉन्फिगरेशन्स में उपलब्ध है, जिन्हें क्रमश: 6,499 रुपये और 6,899 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, वर्तमान में ये Flipkart पर कम कीमत में बेचे जा रहे हैं।

itel A90 Limited Edition specifications

itel A90 Limited Edition के इस नए वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा फोन के सभी अन्य स्पेसिफिकेशन्स अन्य वेरिएंट्स के समान ही हैं। फोन 6.6 इंच के IPS डिस्प्ले से लैस आता है, जिसका पैनल HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस फोन में नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और कॉल के क्विक एक्सेस के लिए डायनामिक बार दिया गया है। वहीं इसके पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर को फिट किया गया है। 

itel A90 Limited Edition में Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB तक RAM है, जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि अब 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

A90 Limited Edition के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल सिम सपोर्ट, DTS पावर स्पीकर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी-सी पोर्ट शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.