4GB रैम, 5000mAh तक बैटरी वाले itel A50 और A50C स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, दाम Rs 5599 से शुरू

itel A50 A50C Launched : इन फोन्‍स पर कंपनी फ्री स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट और एक साल की वॉरंटी दे रही है।

4GB रैम, 5000mAh तक बैटरी वाले itel A50 और A50C स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, दाम Rs 5599 से शुरू

ब्‍लैक, ब्‍लू, गोल्‍डन और ग्रीन कलर्स में खरीदे जा सकते हैं नए आईटेल स्‍मार्टफोन्‍स।

ख़ास बातें
  • itel A50 और A50C स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 5599 रुपये की शुरुआती कीमत में लाए गए फोन
  • इन्‍हें ऑनलाइन एमेजॉन से लिया जा सकेगा
विज्ञापन
itel A50, A50C Launched in india : ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड आईटेल (itel) ने भारत में दो अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। itel A50 और A50C को खासतौर पर उनके लिए लाया गया है, जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में स्विच करना चाहते हैं। दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर रन करते हैं। इनमें 8 एमपी का एआई डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। इन फोन्‍स पर कंपनी फ्री स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट और एक साल की वॉरंटी दे रही है।  
 

itel A50, A50C Price in india 

itel A50C जोकि दोनों फोन्‍स में सबसे सस्‍ता है, इसे ब्‍लैक, ब्‍लू, गोल्‍डन और ग्रीन कलर्स में लाया गया है। दाम 5599 रुपये से शुरू होते हैं। itel A50 भी ब्‍लैक, ब्‍लू, गोल्‍डन और ग्रीन कलर्स में आता है। उसकी कीमत 6,499 रुपये से स्‍टार्ट है। जल्‍द इन डिवाइसेज को एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 
 

itel A50, A50C Specifications, features 

पहले बात itel A50 की, जिसमें 6.6 इंच का HD+ (720 x 1612 पिक्‍सल्‍स) IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 60 हर्त्‍ज का स्‍टैंडर्ड रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में यूनिसॉक का T603 प्रोसेसर लगाया गया है, जोकि एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन चिपसेट है। यह डिवाइस 3 और 4 जीबी रैम ऑप्‍शन में आती है। स्‍टोरेज 64 जीबी है। 

फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं और यह Android 14 Go एडिशन पर रन करता है। itel A50 में 8 MP का एआई डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट भी इस फोन में है। itel A50 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की मदद से इसे फुल किया जा सकता है। जीपीएस की सुविधा भी इस फोन में है। हालांकि यह 5जी डिवाइस नहीं है। 

itel A50C को और कम दाम में लाया गया है। इसमें भी 6.6 इंच का HD+ (720 x 1612 पिक्‍सल्‍स) IPS डिस्‍प्‍ले है। इसमें भी Unisoc T603 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं और यह Android 14 Go एडिशन पर रन करता है। 

itel A50C में 8 MP का डुअल रियर कैमरा है। 5 एमपी का फ्रंट सेंसर इसमें दिया गया है। इस फोन में भी साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 4 हजार एमएएच की बैटरी फोन में है, जो टाइप-सी चार्जिंग के जरिए फुल हो जाती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »