Realme X50 Pro में मौज़ूद है ISRO का नेविगेशन सिस्टम NavIC, Realme का खुलासा

Realme X50 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इस प्रोसेसर में NavIC के लिए सपोर्ट होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी की वेबसाइट पर रियलमी एक्स50 प्रो में 'नाविक' सपोर्ट का ज़िक्र
  • नाविक सपोर्ट रियलमी एक्स50 प्रो में सॉफ्टवेयर अधारित हो सकता है
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाले iQoo 3 में यह नेविगेशन सिस्टम नहीं है

Realme X50 Pro 5G है भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन

Realme X50 Pro 5G भारत में सोमवार को लॉन्च हुआ था। अब जानकारी मिली है कि रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन ISRO के नेविगेशन सिस्टम NavIC के साथ आता है। इसकी पुष्टि Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके की। उन्होंने लिखा, "हां, हमारे अल्टीमेट फ्लैगशिप, Realme X50 Pro में NavIC की सुविधा है और यहां तक कि हमारे आने वाले फोन में भी यह सुविधा होगी।" माधव सेठ ने यह जानकारी एक ट्वीट के जवाब में दी। इस ट्वीट में एक शख्स ने कहा, 'रियलमी की वेबसाइट पर रियलमी एक्स50 प्रो में 'नाविक' सपोर्ट का ज़िक्र है।'

यूज़र ने Realme के सीईओ को ट्वीट टैग करते हुए लिखा, "मैंने आपकी अधिकारिक वेबसाइट देखी, वहां NavIC को Realme X50 Pro के साथ फीचर किया गया है। क्या यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो भारत में 'नाविक' के साथ आएगा?" बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर रियलमी एक्स50 प्रो NavIC सपोर्ट के साथ लिस्ट है।
रियलमी एक्स50 प्रो 5जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रोसेसर है। हालांकि, नाविक टेक सपोर्ट को लेकर क्वालकॉम ने जो ऐलान किया था उसमें स्नैपड्रैगन 720जी, स्नैपड्रैगन 662 और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का ही नाम है। स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर नाविक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर नाविक सपोर्ट के साथ आता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए गैजेट्स 360 ने क्वालकॉम को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

माधव सेठ के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए रियलमी के वरिष्ठ अधिकारी फ्रांसिस वैंग ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमें रियलमी एक्स50 प्रो नाविक के द्वारा लोकेशन हासिल कर रहा है।

हालांकि, अभी यह कंफर्म होना बाकी है कि नाविक सपोर्ट रियलमी एक्स50 प्रो में सॉफ्टवेयर अधारित होगा या फिर चिपसेट ही ISRO की नेविगेशन टेक्नोलॉजी नाविक सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि iQoo 3 भी इसी हफ्ते भारत में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। आइकू इंडिया ने गैजेट्स 360 को बताया है कि उसके लेटेस्ट फोन में यह नेविगेशन सिस्टम नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.