iQOO Z9 Turbo+ फोन में होगा Dimensity 9300+ चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग फीचर! लॉन्च से पहले खुलासा

फोन में बड़ी कैपिसिटी वाली बैटरी होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 19:54 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में Dimensity 9300 Plus चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है।

iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO जल्द ही iQOO Z9 सीरीज में Z9 Turbo+ स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। बहुत संभावना है कि यह स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले iQOO ने सीरीज में iQOO Z9x, Z9, और Z9 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Z9 Turbo स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है। अब Z9 Turbo+ को लेकर  भी बड़ा खुलासा सामने आया है। अफवाह है कि यह स्मार्टफोन Z9 Turbo के जैसा ही हो सकता है, लेकिन बड़ा अंतर प्रोसेसर में होगा। इस फोन में Dimensity चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या जानकारी इस बारे में बाहर आई है।  

iQOO Z9 Turbo+ स्मार्टफोन को लेकर चर्चा गर्म है। फोन सितंबर में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले इसके बारे में अहम जानकारी (via) सामने आई है। फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। यहां से पता चलता है कि इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी कहा है कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।  

टिप्स्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया है। जिसके मुताबिक, iQOO Z9 Turbo+ में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह एक OLED पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। इस फोन में Dimensity 9300 Plus चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि इसका खास आकर्षण हो सकता है। 

फोन में बड़ी कैपिसिटी वाली बैटरी होने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। रैम और स्टोरेज के विषय में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good for gaming
  • Proper IP64 protection against dust
  • Fast 44W wired charging
  • Good battery life
  • Bad
  • Plenty of preinstalled apps
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.