iQoo Z9 5G आया गीकबेंच पर नजर, MediaTek Dimensity 7200 SoC और 8GB RAM से होगा लैस

iQoo Z9 5G को मॉडल नंबर I2302 के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z9 5G को मॉडल नंबर I2302 के साथ गीकबेंच पर देखा गया था।
  • iQoo Z9 5G फोन MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस हो सकता है।
  • iQoo Z9 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC मिल सकता है।

iQoo Z8 में 6.64 इंच की IPS फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQoo

iQoo Z9 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कथित स्मार्टफोन पहले कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला था। पहले आई लीक में iQoo Z9 मॉडल के डिजाइन रेंडर का भी सुझाव मिला है, एक iQoo Z9 और एक iQoo Z9x मॉडल हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन, iQoo Z8 और iQoo Z8x की जगह लेंगे, जिन्हें अगस्त 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था। इस बीच आईक्यू 22 फरवरी को भारत में iQoo Neo 9 Pro लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको iQoo Z9 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQoo Z9 5G को मॉडल नंबर I2302 के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस हो सकता है। वहीं पिछली लीक में सुझाव दिया गया था कि स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC से लैस हो सकता है। गीकबेंच 6 पर 'k6886v1_64' कोडनेम वाले चिपसेट के साथ iQoo Z9 5G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1186 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2683 स्कोर हासिल किया। कहा जाता है कि लिस्टेड मॉडल में 8GB RAM है और यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OS पर काम करता है। पिछली एक लीक में यह भी दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 1.5K OLED डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

iQoo Z9 5G को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) डाटाबेस पर भी देखा गया था, जिससे भारत में लॉन्च होन का सुझाव मिला था। स्मार्टफोन की ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग में यह भी दावा किया गया है कि यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। iQoo Z9 सीरीज के लीक हुए डिजाइन रेंडर दो मॉडल नजर आते हैं जो कि iQoo Z9 और iQoo Z9x हैं। ये स्मार्टफोन टेक्सचर्ड, ग्रेडिएंट लाइट ब्लू बैक पैनल के साथ आते हैं। एक सर्कुलर ड्यूल रियर कैमरा यूनिट के साथ है और दूसरे में सर्कुलर शेप कैमरा मॉड्यूल है।

iQoo Z9 में कई अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। iQoo Z8 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6.64 इंच की IPS फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन में 64 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम और एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.