14 हजार से कम में iQOO लाया 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो iQOO Z6 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसके हायर एंड 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 10:24 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z6 Lite 5G में 6.58 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Z6 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Z6 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

iQOO Z6 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन iQOO Z6 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। नया लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन पहला फोन है, जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 4 Gen 1 SoC दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और काफी कुछ दिया गया है। यहां हम आपको iQOO Z6 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

iQOO Z6 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iQOO Z6 Lite 5G में 6.58 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए एक वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 1 SoC दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर इस फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Android 12 पर बेस्ड FuntouchOS 12 पर काम करता है। बैटरी बैकअप के मामले में iQOO Z6 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO ने ग्राहकों को फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देते हुए इस बॉक्स में चार्जर नहीं दिया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

iQOO Z6 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो iQOO Z6 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसके हायर एंड 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 14 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर्स ऑप्शन के तौर पर यह Stellar Green और Mystic Night कलर ऑप्शन में उपलब्ध होना चाहिए।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Good battery life
  • 120Hz display
  • Reliable camera performance
  • Design looks premium
  • Bad
  • No charger in the box
  • Minor lag across the UI, software experience could be better
  • No Night mode in the 4GB RAM variant
  • Supports only two 5G bands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.