iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 15:10 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।
  • iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Z11x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।

iQOO Z11x 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है। iQOO के लेटेस्ट फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए iQOO Z11X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11X 5G Price

iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह फोन 16 मार्च से iQOO इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है। iQOO Z11X 5G टाइटन ब्लैक और प्रिजमैटिक ग्रीन कलर में उपलब्ध है। 

iQOO Z11x 5G Features & Specifications

iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H रेटिंग से लैस है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 टर्बो

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,344 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.