iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है, साथ में 8GB तक LPDDR4X RAM दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है।
  • इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

iQOO Z11i में 6.74 इंच का LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: Vivo

iQOO Z11i को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। सीरीज में कंपनी का यह सबसे ताजा एडिशन है। iQOO Z11i में 6.74 इंच का LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 8GB तक रैम है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

iQOO Z11i price and availability

iQOO Z11i की कीमत चीन में 1299 युआन (लगभग 18,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 6GB + 128GB मॉडल आता है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 149 युआन (लगभग 21000 रुपये) है। जबकि टॉप एंड 8GB + 256GB वेरिएंट को 1699 युआन (लगभग 24000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी ने चीन में Ink Shadow, Qingfeng और Desert Gold कलर शेड्स में लॉन्च किया है। 

Advertisement

iQOO Z11i Specifications

iQOO Z11i में 6.74 इंच का LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है। फोन साथ ही डीसी डिमिंग, और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस है जिससे कि यह आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से बचाता है। 

फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 8GB तक LPDDR4X RAM दी गई है और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल जाता है जिससे स्टोरेज एक्सपेंड की जा सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस लेंस लगा है। यह 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी दी गई है। 

कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C, Bluetooth 5.1, और IR ब्लास्टर सपोर्ट भी है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP65 रेट किया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W चार्जिंग फीचर है, और यह रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.