iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 15:07 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।
  • Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।

iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G

Photo Credit: iQOO/OnePlus/Vivo

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G से हो रहा है। iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिलता है। आइए iQOO Z11, OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

iQOO Z11 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 है। जबकि Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹32,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

iQOO Z11 में 6.83 इंच की कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

प्रोसेसर

iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Z11 एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS6 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

iQOO Z11 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडिय कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

iQOO Z11 में 5G,  ओटीजी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट मिलता है।

बैटरी बैकअप

iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी आती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.