iQOO Z10 Turbo आया गीकबेंच पर नजर!, 12GB RAM, Dimensity 8400 के साथ देगा दस्तक

iQOO कथित तौर पर iQOO Z10 Turbo पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जनवरी 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Turbo Pro गीकबेंच के डेटाबेस में लिस्ट किया गया था।
  • V2452A मॉडल नंबर वाला iQOO Z10 Turb भी गीकबेंच के डेटाबेस में नजर आया है।
  • iQOO Z10 Turbo Pro में आगामी स्नैपड्रैगन 8s एलीट चिपसेट मिल सकता है।

iQOO Z9 Turbo में 6400mAh की बैटरी है।

Photo Credit: iQOO

iQOO कथित तौर पर iQOO Z10 Turbo पर काम कर रहा है। फरवरी में Realme डाइमेंसिटी 8400 प्रोसेसर से लैस Realme Neo 7 SE पेश करेगा। अब हाल ही में पता चला है कि iQOO भी उसी चिपसेट पर बेस्ड एक नया फोन तैयार कर रहा है जो कि कथित तौर पर iQOO Z10 Turbo हो सकता है। यहां हम आपको चीनी बाजार में लॉन्च हो चुके iQOO Z10 Turbo को टक्कर देने वाले आगामी स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z10 Turbo आया गीकबेंच पर नजर


Advertisement
हाल ही में V2453A मॉडल नंबर वाला कथित iQOO Z10 Turbo Pro गीकबेंच के डेटाबेस में लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन आगामी स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिपसेट से लैस होगा। अब समान V2452A मॉडल नंबर वाला एक नया फोन भी गीकबेंच के डेटाबेस में नजर आया है। लिस्टिंग में सीपीयू और जीपीयू डिटेल्स से पता चला है कि फोन Mediatek Dimensity 8400 पर बेस्ड होगा। यहां आगे पता चला है कि iQOO Z10 Turbo में 12GB RAM दी जाएगी। और यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

पूरी संभावना है कि यह फोन iQOO Z10 Turbo हो सकता है। डाइमेंसिटी 8400 चिप को शामिल करने से सुझाव मिलता है कि यह Redmi Turbo 4 और Realme Neo 7 SE को टक्कर देगा। अनुमान है कि Z10 Turbo अन्य मॉडल जैसे iQOO Z10x, Z10 और Z10 Turbo Pro के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement

iQOO Z10 Turbo Pro में आगामी स्नैपड्रैगन 8s एलीट चिपसेट मिलने की उम्मीद है जो कि ऐसे चिपसेट वाला पहला फोन होगा। इसी प्रकार Redmi Turbo 4 के भी इसी प्रोसेसर के साथ लगभग उसी समय आने की उम्मीद है। दोनों आगामी स्मार्टफोन मार्केट में एक-दूसरे को टक्कर देने की उम्मीद कर रहे हैं। Redmi Turbo 4 में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। दूसरी ओर Z10 Turbo Pro में 80W या 90W रैपिड चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.