iQOO Z10 Lite 5G आज हो रहा लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानें

iQOO आज भारतीय बाजार में iQOO Z10 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2025 10:50 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • iQOO Z10 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • iQOO Z10 Lite 5G में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा।

iQOO Z10 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: iQOO

iQOO आज भारतीय बाजार में iQOO Z10 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है, जिससे पता चला है कि इसमें कैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। इसमें 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलने की पुष्टि की हुई है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यहां हम आपको Z10 Lite 5G  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z10 Lite 5G कब होगा लॉन्च


iQOO Z10 Lite 5G भारतीय बाजार में आज 18 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा कंपनी ने ऑफिशियल साइट पर किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की हुई है।


iQOO Z10 Lite 5G Price (Expected)


iQOO Z10 Lite 5G की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। आज लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। यह फोन बिक्री के लिए कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर मिलेगा।


Advertisement
iQOO Z10 Lite 5G Features, Specifications


iQOO का दावा है कि आगामी iQOO Z10 Lite 5G अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी से लैस होगा। ऑफिशियल टीजर के साथ-साथ लीक और अफवाहों से फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। Z10 Lite 5G साइबर ग्रीन और टाइटेनियम ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। टीजर इमेज से पता चला है कि इसमें एक सेंटर्ड होल-पंच कटआउट होगा जिसमें फ्रंट कैमरा होगा। फोन में ऊपर और नीचे मोटे बेजेल्स भी होंगे। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसे बैक पैनल के ऊपर बाएं कॉर्नर में एक पिल-शेप्ड मॉड्यूल में वर्टिकली सेट किया गया है। फोन के ऊपरी हिस्से में स्पीकर ग्रिल है, जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर दिए गए हैं। Z10 Lite 5G में 1,000nits हाई ब्राइटनेस मोड वाली डिस्प्ले दी जाएगी।

कैमरा सेटअप के मामले में Z10 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। Z10 Lite 5G में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा। iQOO ने टीजर में खुलासा किया है कि Z10 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। अन्य फीचर्स में Z10 Lite 5G आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट (AI) फीचर्स से लैस होगा। इसमें एआई इरेज शामिल होगा जिसका उपयोग फोटो से अनचाहे एलिमेंट, ऑब्जेक्ट और लोगों को हटाने के लिए किया जाता है। वहीं एआई फोटो एन्हेंस फीचर पुराने और ब्लर फोटो की क्लैरिटी बढ़ाने और ज्यादा शार्प बनाने में मदद करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.