iQoo U1x ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

iQoo U1x के 6 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,000 रुपये) और 899 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। इसका एक हाई-एंड वेरिएंट भी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 15:54 IST
ख़ास बातें
  • iQoo U1x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6.51-इंच एचडी+ डिस्प्ले मिलता है
  • फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस आता है
  • इसमें तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल हैं

iQoo U1x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है


iQoo U1x को चीन में iQoo U1 के टोन-डाउन वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मिलता है। फोन को दो कलर ऑप्शन और तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। आइकू यू1एक्स में ऊपर और साइड में पतले बेज़ल्स मिलते हैं, लेकिन चिन मोटी है। इसमें आपको बड़ी बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
 

iQoo U1x price

iQoo U1x के 6 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,000 रुपये) और 899 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। इसका एक 6 जीबी + 128 जीबी कॉन्फिगरेशन भी है, जिसकी कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 13,300 रुपये) है। फोन को लाइट ब्लैक और मॉर्निंग फ्रॉस्ट रंगों में पेश किया गया है। iQoo U1x चीन में प्री-ऑर्डर पर है और 1 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि आइकू यू1एक्स भारत सहित अन्य बाज़ारों में आएगा या नहीं।
Advertisement
 

iQoo U1x specifications

डुअल-सिम (नैनो) iQoo U1x एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, और 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 6.51-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, एड्रेनो 610 जीपीयू और 6 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम पर काम करता है।

कैमरों की बात करें, तो iQoo U1x में पीछे की तरफ तीन सेंसर शामिल हैं, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। आगे की तरफ, आपको 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर है।
Advertisement

iQoo U1x में 128 जीबी यूएफएस 2.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, जायरो सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और कंपास शामिल हैं। आइकू यू1एक्स 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.41x76.32x8.41 एमएम और वज़न 192.3 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.