iQoo Neo 3 में होगा होल-पंच डिज़ाइन, कीमत लीक

iQoo ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर 34 सेकेंड का टीज़र वीडियो साझा किया है। जिससे इस फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 18:48 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 3 को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • iQoo Neo 3 होगा 5जी स्मार्टफोन
  • 144 रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आएगा आइकू नियो 3
Vivo ने अपने iQoo Neo 3 हैंडसेट का नया टीज़र ज़ारी किया है। इससे फोन के फ्रंट डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। इसमें आइकू नियो 3 होल-पंच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। स्क्रीन में होल-पंच टॉप पर दायीं तरफ किनारे पर होगा। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि आइकू परिवार का अगला हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। आइकू नियो 3 स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

iQoo ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर 34 सेकेंड का टीज़र वीडियो साझा किया है। जिससे इस फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। 00.24 सेकेंड पर स्मार्टफोन के स्क्रीनग्रेब से पता चलता है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले तो है ही, साथ में निचले हिस्से पर पतला बेज़ल है।

स्मार्टफोन की कीमत को लेकर वीबो पर एक अलग पोस्ट में दावा किया गया है। iQoo Neo 3 की कीमत CNY 2,998 (करीब 32,500 रुपये) से शुरू होने की बात की गई है। अगर कीमत को लेकर किया गया दावा साबित होता है तो यह स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाले किफायती स्मार्टफोन में से एक होगा।

कंपनी ने पहले ही ऐलान किया है कि iQoo Neo 3 को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। iQoo ने यह भी खुलासा किया है कि इसमें 144 रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। आइकू नियो 3 यूएफसी 3.1 स्टोरेज से लैस होगा। फोन 5जी सपोर्ट करेगा। फिलहाल, इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। याद रहे कि iQoo 3 5G को भारत में 44,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

पहले एक रिपोर्ट में आइकू नियो 3 5जी में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा देने का बात की गई थी। इसके अलावा फोन का 5जी के अलावा एक 4जी वेरिेएंट भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo Neo 3, iQoo Neo 3 specifications, iQoo Neo 3 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.