iQoo Neo 3 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, और भी जानकारी लीक

iQoo Neo 3 में 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने का दावा है। इसके अलावा फोन को टीज़र में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5G ब्रांडिंग के साथ देखा गया है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2020 13:42 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 3 में 5G सपोर्ट होगा, लेकिन 4G वेरिएंट आने की भी खबर
  • फोन होगा 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पैनल से लैस
  • आइकू 3 की आधिकारिक वीडियो में दिखा होल-पंच डिस्प्ले

iQoo Neo 3 में होल-पंच और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा

iQoo Neo 3 स्मार्टफोन के एक आधिकारिक रेंडर का खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। आइकू के एक कार्यकारी ने Weibo पर फोन के पिछले हिस्से की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर से पता चलता है कि स्मार्टफोन के ऊपरी बाएं कोने में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर फिट होंगे। तस्वीर में iQoo Neo 3 नीले रंग में दिखाई देता है। इस तस्वीर में केवल फोन का बैक दिखाई देता है, लेकिन इससे पहले iQoo द्वारा अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में आइकू नियो 3 फोन का फ्रंट पैनल दिखाई दिया था।

वीवो के आइकू ब्रांड के उपाध्यक्ष फेंग युफेई के वीबो पोस्ट से पता चलता है कि आईकू नियो 3 में तीन रियर कैमरे होंगे, जिन्हें एलईडी फ्लैश के साथ एक आयताकार मॉड्यूल में वर्टिकल सेट किया गया है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। तस्वीर यह भी दिखाती है कि वॉल्यूम रॉकर फोन के फ्रेम में बायीं ओर रखे गए हैं। बैक के निचले हिस्से में 5G लिखा गया है और साथ ही ब्रांड का लोगो भी है।

अन्य iQoo Neo 3 लीक की बात करें तो GSMArena की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर V1981A के साथ एक Vivo फोन CCC पर लिस्ट किया गया है, जो Vivo iQoo Neo 3 हो सकता है। लिस्टिंग को देखते हुए यह भी उम्मीद है कि स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।
 

अलग से Weibo पर iQoo द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में आगामी आइकू फोन का फ्रंट पैनल भी दिखाई दिया है। इसमें आइकू नियो 3 एक स्टैंड पर रखा दिखाई देता है, और डिस्प्ले में मीडिया प्लेयर खुला हुआ है। इससे डिस्प्ले को लेकर जानकारी तो नहीं मिलती है, लेकिन यह पता चल जाता है कि iQoo Neo 3 के पैनल पर ऊपरी दाएं कोने में एक होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

हालांकि हम यह पहले से ही जानते हैं कि आइकू नियो 3 में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा। फोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा और 5जी सपोर्ट करेगा। खबर यह भी है कि इसका 4जी वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.