iQoo Neo 3 5G स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

iQoo Neo 3 5G स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh बैटरी है। इसमें तेज़ फाइल ट्रांस्फर के लिए UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 15:34 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 3 में शामिल है 5G सपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6
  • स्मार्टफोन है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच सेल्फी कैमरा से लैस
  • आइकू नियो 3 5जी में शामिल है फ्लैगशिप क्वालकॉम प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम

iQoo Neo 3 5G है होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस

iQoo Neo 3 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ था। अब आखिरकार इसके लॉन्च के साथ आइकू नियो 3 5जी की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत की जानकारी मिल गई है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh बैटरी है। इसमें तेज़ फाइल ट्रांस्फर के लिए UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 है। iQoo Neo 3 5G दो रंग के विकल्पों में आता है और 29 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

iQoo Neo 3 5G price, availability

आइकू नियो 3 5जी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,698 चीनी युआन (लगभग 28,900 रुपये) है।  इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 2,998 चीनी युआन (लगभग 32,100 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल क्रमश: 3,298 चीनी युआन (लगभग 35,400 रुपये) और 3,398 चीनी युआन (लगभग 36,400 रुपये) में लॉन्च किए गए हैं। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं और फोन की बिक्री चीन में 29 अप्रैल से शुरू होगी। iQoo Neo 3 5G को नाइट ब्लैक और स्काई ब्लू रंग के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल इसके भारत समेत चीन से बाहर लॉन्च होने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

iQoo Neo 3 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू नियो 3 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI पर चलता है। फोन में 400ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है और यह 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर चलता है और अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Advertisement

iQoo Neo 3 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स में नाइट व्यू, पोर्ट्रेट, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, प्रोफेशनल मोड, एआर क्यूट शॉट, शॉर्ट वीडियो, पीडीएएफ और स्मार्ट इमेज रिकग्निशन शामिल हैं।

आइकू नियो 3 5जी में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी है। इसका डायमेंशन 163.71x75.55x8.93 मिलिमीटर और वज़न 198.1 ग्राम है। फोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो पावर बटन पर सेट है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, एनएफसी, 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक, 5जी एसए/एनएसए आदि फीचर्स शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.