iQOO Neo 10R भारत में जल्द होगा लॉन्च, Rs 30 हजार से कम होगी कीमत! स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर ने Neo 10R 5G स्मार्टफोन के इंडिया प्राइस रेंज और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 22:01 IST
ख़ास बातें
  • iQOO इंडिया के हेड निपुन मार्या ने एक नए iQOO डिवाइस को X पर टीज किया है
  • उनका पोस्ट इशारा देता है कि यहां Neo 10R की बात की जा रही है
  • इसके 30,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है

iQOO Neo 10 सीरीज को पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: iQOO

iQOO भारत में जल्द Neo 10R को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के एक सीनियर ऑफिशियल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसका इशारा दिया। iQOO ने चीन में कुछ महीने पहले ही Neo 10 सीरीज को पेश किया था, जिसमें  iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro मॉडल शामिल थे। यूं तो अभी तक आधिकारिक तौर पर अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कुछ लीक्स के जरिए इसकी अपेक्षित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया जा चुका है। अपकमिंग Neo 10R के 144Hz AMOLED डिस्प्ले पैनल, Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और 50MP Sony LTY-600 मेन रियर कैमरा सेंसर जैसी खासियतों से लैस होने की उम्मीद है।

iQOO इंडिया के हेड निपुन मार्या ने एक नए iQOO डिवाइस को X पर टीज किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने स्मार्टफोन मॉडल का नाम नहीं लिया है, लेकिन टेक्स्ट में हर एक 'R' अक्षर को बोल्ड किया है, जो इशारा देता है कि यहां Neo 10R की बात की जा रही है। पोस्ट में लॉन्च टाइमलाइन या इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है।
 

91मोबाइल्स ने इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया है कि iQOO Neo 10R में Sony कैमरा मिलेगा, जो 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन डुअल-टोन डिजाइन के साथ आएगा।

हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर ने Neo 10R 5G स्मार्टफोन के इंडिया प्राइस रेंज और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया था। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया था। टिपस्टर का दावा था कि यह स्मार्टफोन फरवरी 2025 में किसी समय भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसके अलावा, जानकारी दी गई थी कि iQOO Neo 10R 5G की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। इस बजट पर यह फोन हाल ही में लॉन्च किए गए POCO X7 Pro, POCO F6 और Motorola Edge 50 Pro जैसे फोन से टक्कर लेगा।
Advertisement

समान पोस्ट में स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया था। टिप्सटर का कहना है कि iQOO Neo 10R 5G "I2221" मॉडल नंबर के साथ आएगा। इसमें 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर शामिल होने की बात कही गई है। इसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। फोन 6,400mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह भी दावा किया गया है कि फोन दो कलर ऑप्शन ब्लू व्हाइट स्लाइस और लूनर टाइटेनियम में आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.