ट्रिपल रियर कैमरा और कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ 5 जनवरी को लॉन्‍च होंगे iQoo 9 और iQoo 9 Pro!

शेयर की गईं इमेजेस में iQoo 9 स्मार्टफोन के बैक को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2021 12:44 IST
ख़ास बातें
  • वनिला iQoo 9 में फ्लैट और iQoo 9 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है
  • वाइट कलर वैरिएंट के लॉन्‍च का अनुमान ज्‍यादातर रिपोर्ट में लगाया गया है
  • भारत में इन स्‍मार्टफोन्‍स की लॉन्‍च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है

iQoo 9 और iQoo 9 Pro में 6.78 इंच का Samsung E5 OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Photo Credit: Weibo/iQoo

iQoo 9 सीरीज 5 जनवरी को चीन में लॉन्च होगी। यह दावा हाल में ऑनलाइन सामने आए एक लीक पोस्टर में किया गया है। वीवो के सब-ब्रैंड आईकू ने भी इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च को टीज किया है। कहा जाता है कि इस टीज में वनिला iQoo 9 और iQoo 9 Pro शामिल हैं। iQoo ने iQoo 9 की एक इमेज भी शेयर की है। यह स्मार्टफोन के कलर ऑप्‍शंस में से एक को दिखाती है। इसके अलावा, एक टिपस्टर ने iQoo 9 और iQoo 9 Pro के डिजाइन का अनुमान लगाते हुए कुछ इमेज शेयर की हैं।

वीबो Weibo पर एक पोस्ट के जरिए iQoo ने बताया है कि iQoo 9 सीरीज जल्द चीन में लॉन्च होगी। हालांकि स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की डेट एक जानेमाने टिपस्टर Panda is Bald की ओर से शेयर की गई एक इमेज से लीक हुई है। दोनों ही इमेज आईकू के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी देती हैं। इनमें वनिला iQoo 9 और iQoo 9 Pro शामिल हैं। भारत में ये स्‍मार्टफोन कब लॉन्‍च होंगे, इसके बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। 

शेयर की गईं इमेजेस में iQoo 9 स्मार्टफोन के बैक को दिखाया गया है। अनुमान है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और अल्‍ट्रा सेंसिंग जैसे फीचर्स को भी मेंशन किया गया है। स्मार्टफोन को वाइट कलर ऑप्‍शन में दिखाया गया है, जिसमें  iQoo Red, Indigo और Blue स्ट्राइप्स हैं।

इसके अलावा, Weibo पर अपने एक पोस्ट में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वनिला iQoo 9 और iQoo 9 Pro की कुछ इमेजेस शेयर की हैं। ये इमेजेस फोन के कथित डिजाइन को दिखाती है। खास बात यह है कि iQoo ने जो टीजर इमेज शेयर की है, डिजिटल चैट स्‍टेशन की इमेज भी उसी से मिलती है। हालांकि टिपस्टर की ओर से शेयर की गईं इमेज में iQoo की ब्रैंडिंग के साथ ग्रे कलर में ड्रैगन के आकार का डिजाइन है।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में टिपस्टर ने iQoo 9 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए थे। iQoo 9 और iQoo 9 Pro दोनों में 6.78 इंच का Samsung E5 OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। कहा जाता है कि वनिला iQoo 9 में फ्लैट डिस्प्ले है, जबकि iQoo 9 Pro को कर्व्ड डिस्प्ले से पैक किया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.